विज्ञापन
Home› Misal Bemisal› Vishesh› Animal Husbandry News Donkeys Reared In Pakistan And Crocodiles Thailand

Animal Husbandry: पाकिस्तान में गधे तो इस देश में होता है मगरमच्छ पालन, 1000 फार्म में 12 लाख Crocodile

गांव जंक्शन डेस्क, नोएडा Published by: Mohammad Aamil Updated Fri, 11 Jul 2025 04:05 PM IST
सार

अब मगरमच्छ पालन एक मुनाफे वाला व्यवसाय बन चुका है। किसान और कारोबारी अब मगरमच्छ पालकर करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। यह सिर्फ पारंपरिक पशुपालन नहीं, बल्कि एक ऐसा मॉडल है, जिसने एक अनोखी प्रथा को आधुनिक उद्योग का रूप दे दिया है। आइए जानते हैं किस देश में तेजी से बढ़ रहा है मगरमच्छ पालन... 

थाईलैंड में मगरमच्छ पालन का कारोबार हो रहा है
थाईलैंड में मगरमच्छ पालन का कारोबार हो रहा है - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में गधा पालन का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। चीन में गधे की बढ़ती मांग को देखते हुए लोग इसका पालन बढ़े स्तर पर कर रहे हैं। यह खबर तो आपने जरूर पढ़ी होगी। अब अगली खबर भी कुछ ऐसी ही रोचक है। दरअसल एक ऐसा देश है, जहां मगरमच्छ पालन का कारोबार हो रहा है और वो देश है थाईलैंड। 

थाईलैंड को उसके रंग-बिरंगे बाजारों, बुद्ध मंदिरों और शानदार समुद्र तटों के लिए जाना जाता है, लेकिन अब यह देश एक और अनूठी पहचान के साथ उभर रहा है, जो है मगरमच्छ पालन। इस देश के किसान और व्यापारी अब व्यवसायिक स्तर पर मगरमच्छ पाल रहे हैं।

1000 फार्म में 12 लाख मगरमच्छ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड में मगरमच्छ पालन दशकों पुरानी परंपरा है, जिसे अब एक कानूनी और संगठित उद्योग का रूप दे दिया गया है। देश में इस समय करीब 1000 मगरमच्छ फार्म हैं, जिनमें कुल मिलाकर 12 लाख से ज्यादा मगरमच्छ पाले जा रहे हैं। यह फार्म उनकी खाल, मांस और खून तक के लिए उपयोग करते हैं।

ये भी पढ़ें : मसूर की दाल- 10000 साल से भी ज्यादा पुराना इतिहास... मिस्र-वासियों, रोमन और हिब्रू समुदाय की रही खास पसंद
 
क्यों है मगरमच्छ की डिमांड? 
क्यों है मगरमच्छ की डिमांड?  - फोटो : AI Image
सरकार की मंजूरी
रिपोर्ट के मुताबिक, थाई सरकार ने मगरमच्छ पालन के लिए लाइसेंस प्रणाली और दिशा-निर्देश निर्धारित किए हैं। प्रशिक्षित विशेषज्ञ इन जानवरों के स्वास्थ्य, खान-पान और रहने की व्यवस्था का ध्यान रखते हैं ताकि पारिस्थितिकीय संतुलन और मानवीय व्यवहार बना रहे।

क्यों है मगरमच्छ की डिमांड? 
मगरमच्छ की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से बढ़ी है। थाईलैंड में तैयार की गई मगरमच्छ की खाल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय प्रीमियम प्रोडक्ट बनाए जाते हैं, जिनमें हैंडबैग, वॉलेट, बेल्ट और बूट्स आदि हैं। यह खाल अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड्स के लिए उच्च गुणवत्ता का कच्चा माल है।

ये भी पढ़ें : 4000 साल पुराना भारत का आम, वैदिक युग तक जड़ें, मुगलकाल में लोकप्रियता
मगरमच्छ की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से बढ़ी है
मगरमच्छ की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से बढ़ी है - फोटो : AI Image
मांस का भी बढ़ा बाजार
मगरमच्छ का मांस थाईलैंड में एक पोषक और हाई-प्रोटीन डिश माना जाता है। इसे स्थानीय बाजारों के साथ-साथ विदेशों में भी निर्यात किया जा रहा है। कुछ रेस्टोरेंट्स तो विशेष रूप से "क्रोकोडाइल मीट" डिशेज के लिए मशहूर हो रहे हैं।

पर्यटन का बना मॉडल
थाईलैंड का मगरमच्छ पालन न सिर्फ एक पारंपरिक प्रथा का आधुनिक व्यावसायिक रूप है, बल्कि यह स्थानीय समुदाय, पर्यटन उद्योग और निर्यात व्यापार के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल भी बन चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस व्यवसाय से थाईलैंड में अर्थव्यवस्था और पर्यटन को नई दिशा मिली है। हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है, निर्यात से विदेशी मुद्रा का प्रवाह हो रहा है और पर्यटक आकर्षण के रूप में फार्म खुले हैं, जहां मगरमच्छों की जीवनशैली और पालन प्रक्रिया देखी जा सकती है। 

ये भी पढ़ें : भारत नहीं इस देश का है सबसे मीठा आम, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में है दर्ज
 
विज्ञापन
विज्ञापन