विज्ञापन
Home› Misal Bemisal› Vishesh› Masoor Dal Masur Lentils History Of 10000 Years Favourite Of Egyptians Romans And Hebrew Communities

मसूर की दाल : 10000 साल से भी ज्यादा पुराना इतिहास... मिस्र-वासियों, रोमन और हिब्रू समुदाय की रही खास पसंद

गांव जंक्शन डेस्क, नोएडा Published by: Mohammad Aamil Updated Thu, 10 Jul 2025 07:45 PM IST
सार

वानस्पतिक नाम लेंस कुलिनारिस एस्कुलेंटा से जानी जाने वाली मसूर की उत्पत्ति निकट पूर्व (Near East) और भूमध्यसागरीय क्षेत्र में मानी जाती है। यह मनुष्य द्वारा खाने में इस्तेमाल की गई सबसे प्राचीन दलहनी फसलों में से एक है।

मसूर की दाल : 10000 साल से भी पुराना इतिहास
मसूर की दाल : 10000 साल से भी पुराना इतिहास - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की हर रसोई में दाल जरूर मिलेगी और उसमें मसूर दाल अपनी जगह खुद बना लेती है। चावल हो या रोटी, मसूर की दाल को इनके साथ खाने का अलग स्वाद होता है। लाल-काली, छोटी और बड़ी मसूर दाल आम से लेकर खास लोगों की पसंद है। यह एक साधारण दिखने वाली लेकिन असाधारण महत्व वाली दाल है, जो हजारों वर्षों से मानव जाति के भोजन का हिस्सा रही है। चाहे भूख से लड़ने की बात हो या किसी शाही भोज की शान बढ़ाने की, मसूर ने हर युग और समाज में अपनी उपयोगिता सिद्ध की है। आइए जानते हैं इसका इतिहास... 
      
प्राचीनता से जुड़ी मसूर की उत्पत्ति
spruceeats.com के मुताबिक, वानस्पतिक नाम लेंस कुलिनारिस एस्कुलेंटा से जानी जाने वाली मसूर की उत्पत्ति निकट पूर्व (Near East) और भूमध्यसागरीय क्षेत्र में मानी जाती है। यह मनुष्य द्वारा खाने में इस्तेमाल की गई सबसे प्राचीन दलहनी फसलों में से एक है। यूफ्रेट्स नदी के तटों पर हुए पुरातात्विक खोजों में 8,000 ईसा पूर्व की मसूर की उपस्थिति के प्रमाण मिले हैं। प्राचीन मिस्रवासियों, रोमनों और हिब्रू समुदायों द्वारा इसे बड़े चाव से खाया जाता था।

मसूर का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व
धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो मसूर का उल्लेख बाइबिल में भी मिलता है। उत्पत्ति की पुस्तक में वर्णित कथा में एसाव ने एक कटोरी लाल मसूर के लिए अपना जन्मसिद्ध अधिकार त्याग दिया था, जो इस फली के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है।

समय के साथ मसूर ने अलग-अलग समाजों में अलग पहचान बनाई। ग्रीस में इसे गरीबों का भोजन कहा गया। मिस्र में इसे राजाओं के भोजन का दर्जा मिला। वहीं मध्य युगीन यूरोप में कैथोलिक उपवास काल (Lent) के दौरान यह मछली का सस्ता विकल्प बनी। 

ये भी पढ़ें : 4000 साल पुराना भारत का आम... वैदिक युग तक जड़ें, मुगलकाल में लोकप्रियता, पुर्तगाली तकनीक से विश्व में पहचान
 
मसूर की दाल : जरूरत से जायके तक
मसूर की दाल : जरूरत से जायके तक - फोटो : गांव जंक्शन
जरूरत से जायके तक
कभी जरूरतमंदों का आहार मानी जाने वाली मसूर, अब पोषण और स्वाद के कारण वैश्विक भोजन का हिस्सा बन चुकी है। इसके भूरा, हरा, लाल, काला जैसे रंगीन रूप और इनका नट्स जैसा स्वाद इसे अन्य दालों से अलग बनाता है। मसूर पेट भरने वाली, तेजी से पकने वाली, और स्वादिष्ट होती है, साथ ही यह प्रोटीन, फाइबर, आयरन, विटामिन A और B की आपूर्ति करती है, जिससे यह आधुनिक व्यंजनों और हेल्दी डाइट्स में भी पसंदीदा बनी हुई है।

कृषि में मसूर की भूमिका
मसूर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कम उर्वर मिट्टी और सूखे मौसम में भी अच्छी उपज देती है। यही कारण है कि इसे चक्रीय फसल (crop rotation) के रूप में गेहूं के साथ पश्चिमी कनाडा, पूर्वी वाशिंगटन, और उत्तरी इडाहो में 1930 के दशक से उगाया जा रहा है। भारत समेत एशिया और अफ्रीका में यह रबी फसल के रूप में प्रमुख स्थान रखती है। इसकी बुवाई का समय वसंत ऋतु में और अंतिम पाले से 2-3 सप्ताह पहले अच्छा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन