Home›Misal Bemisal›Vishesh›
Mango Sweetest Mango Not From India But This Country Recorded In Guinness Book Of World Records
Mango : भारत नहीं इस देश का है सबसे मीठा आम, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में है दर्ज
गांव जंक्शन, नोएडा
Published by: Mohammad Aamil
Updated Mon, 23 Jun 2025 04:40 PM IST
सार
गर्मियों का मौसम और आम का स्वाद, दोनों का रिश्ता बेहद खास होता है। आपको हैरानी होगी कि मिठास के मामले में दुनिया का नंबर वन आम भारत का नहीं है। जबकि, भारत में आम को 'फलों का राजा' माना जाता है। देश, इसके उत्पादन में भी दुनिया भर में सबसे आगे है।
भारत में आम को 'फलों का राजा' माना जाता है
- फोटो : गांव जंक्शन
भारत में आम को 'फलों का राजा' माना जाता है। देश, इसके उत्पादन में भी दुनिया भर में सबसे आगे है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में 1.23 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में आम की खेती की जाती है, जिससे वार्षिक उत्पादन 10.99 मिलियन टन तक पहुंच गया है। यह मात्रा दुनिया के कुल आम उत्पादन का 57.18% है, यानी दुनिया का हर दूसरा आम भारतीय मिट्टी से निकलता है।
भारत नहीं इस देश का है सबसे मीठा आम
आपको हैरानी होगी कि मिठास के मामले में दुनिया का नंबर वन आम भारत का नहीं है। गर्मियों का मौसम और आम का स्वाद, दोनों का रिश्ता बेहद खास होता है। दुनिया की सबसे मीठे आम की बात करें तो फिलीपींस में पाया जाने वाला कैराबाओ आम (Carabao Mango) सबसे ज्यादा रसीला है। इसने अपनी मिठास के दम पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई है।
दुनिया का सबसे मीठा आम
1995 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने कैराबाओ आम को दुनिया का सबसे मीठा आम घोषित किया। इस आम की मिठास इतनी अधिक है कि इसमें प्रति 100 ग्राम में करीब 15 ग्राम तक प्राकृतिक चीनी पाई जाती है, जो कि लगभग 3-4 चम्मच चीनी के बराबर है। अगर यह आम ज्यादा पका हुआ हो, तो इसकी मिठास और भी दोगुनी हो जाती है।
कई नामों से जाना जाता है ये आम
कैराबाओ आम को फिलिपिनो आम या मनीला आम के नाम से भी जाना जाता है। यह आम न केवल फिलीपींस में बल्कि दुनिया भर के आम प्रेमियों के लिए एक खास पहचान रखता है। इसकी सुगंध, रसीलापन और मिठास इसे वैश्विक बाजारों में विशिष्ट स्थान दिलाते हैं।
भारत में भी शुरू हुई खेती
भारत में भी कुछ बागवान इस विदेशी आम की खेती शुरू कर चुके हैं। हालांकि यह अभी सीमित स्तर पर है, लेकिन आने वाले समय में भारतीय बाजार में भी कैराबाओ आम की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। बात करें भारत में आम उत्पादन की तो उत्तर प्रदेश आम उत्पादन में देश का सबसे अग्रणी राज्य है। यहां की जलवायु और उपजाऊ भूमि दशहरी, लंगड़ा, चौसा जैसी उच्च गुणवत्ता वाली आम की किस्मों के लिए जानी जाती है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और बिहार जैसे राज्य भी आम की उपज में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।