विज्ञापन
Home› Lokrang› Entertainment› Panchayat Season 4 What Will Happen In Phulera Village Chandan Roy Gave Informatio

पीपल का पेड़, चाय और पान की दुकान : 'फुलेरा' गांव में क्या होगा? 'पंचायत सीजन 4' की चंदन रॉय ने दे दी जानकारी

गांव जंक्शन, नोएडा Published by: Mohammad Aamil Updated Wed, 18 Jun 2025 07:20 PM IST
सार

24 जून को आने वाला ‘पंचायत सीजन 4’ सिर्फ कहानी का अगला हिस्सा नहीं है, यह गांव के जीवन में चल रहे संघर्षों, चुनावी उलझनों और भावनाओं की परतों को खोलने वाला अनुभव है। अगर आप ग्रामीण भारत की मिट्टी से जुड़ी कहानियों में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह सीजन आपको और भी गहराई से बांधेगा।
 

'फुलेरा' ग्राम पंचायत
'फुलेरा' ग्राम पंचायत - फोटो : lets cinema
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पंचायत चुनाव होने वाले हैं, इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। लेकिन, इन सबसे पहले 'फुलेरा' ग्राम पंचायत का चुनाव होने जा रहा है। यह चुनाव बेहद खास होगा। प्रधानी के पद के लिए दो महिलाएं आमने-सामने हैं। चुनावी दौर कॉमेडी, हिंसा और साजिशों से भरा रहेगा। चुनाव की कुछ सीक्रेट जानकारी लीक हुई है। अरे... हम बात कर रहे हैं आप सब की पसंदीदा और बहुचर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ के सीजन 4 की। पता है... पता है, भई आपको इस मजेदार सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। चलिए, उससे पहले जानते हैं कि आखिर 'फुलेरा' में क्या-क्या गुल खिलने वाले हैं। 

24 जून को आएगा सीजन-4 
पंचायत सीरीज-4 का प्रीमियम 24 जून को प्राइम वीडियो पर होगा। वेब सीरीज में विकास शुक्ला का किरदार निभाने वाले अभिनेता चंदन रॉय ने हाल ही में एएनआई को इंटरव्यू दिया है, जिमसें उन्होंने कहा कि पंचायत सीरीज का आने वाला सीजन उनका पसंदीदा होने वाला है।  उन्होंने बताया कि आने वाला सीजन सिर्फ मनोरंजन नहीं देगा, बल्कि ग्रामीण राजनीति और इंसानी रिश्तों के बीच की जटिलता को भी और गहराई से उजागर करेगा।

यह भी पढ़े : "पंचायत का कुर्सी चाहिए तो..." फुलेरा गांव में दिखेगा चुनावी घमासान, रिलीज हुआ Panchayat-4 का ट्रेलर

सीजन 4 में क्या है खास?
चंदन रॉय के अनुसार, यह सीजन उनके लिए अब तक का सबसे मजबूत और प्यारा सीजन है। उन्होंने बताया कि पंचायत सीजन 4 में छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ बनना दिखाया गया है, जैसा ऐसा खासकर उत्तर भारत में होता है। इस सीजन में पीपल के पेड़ के नीचे, पान की दुकान पर बैठकी, चाय की दुकान की गपशप कुछ ज्यादा दिखाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस सीरीज में ग्रामीण भारत के सर्वोत्कृष्ट आकर्षण की वापसी हो सकती है। 
चंदन रॉय, 'पंचायत' सीजन 4
चंदन रॉय, 'पंचायत' सीजन 4 - फोटो : ANI
ट्रेलर देख प्रशसंकों के मन में सवाल
चंदन रॉय का कहना है कि ‘पंचायत’ सिर्फ एक वेब सीरीज नहीं है, यह भारतीय गांवों की आत्मा, उनकी राजनीति, मासूमियत और सामूहिक चेतना का दर्पण है। इसमें न कोई दिखावटी ड्रामा है। यह आम लोगों की असाधारण कहानियां हैं जो दिल में उतरती हैं। अभी हाल ही में पंचायत सीजन 4 का ट्रेलर लांच हुआ, जिंसमें पंचायत चुनाव को लेकर मारपीट और हिंसा दिखाई गई। इसके बाद सीजन-4 का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि पंचायत चुनावों का नतीजा क्या होगा? 'क्या फुलेरा में शांति लौटेगी या हिंसा और बढ़ेगी?' 

यह भी पढ़े : 'पंचायत' के विकास शुक्ला और विधायक जी को आया फोन, फुलेरा पहुंच गए अमिताभ बच्चन, जानें पूरी कहानी

 नारे, उग्र रैलियां और अंडरहैंड रणनीतियां  
चंदन रॉय कहते हैं कि सीजन 4, सीजन 3 की तरह ही शुरू होने वाला है, जिसमें राजनीतिक हिंसा के बाद की स्थिति और पंचायत चुनावों से जुड़े अनसुलझे सवालों को दिखाया जाएगा। टीजर ट्रेलर के अनुसार, फुलेरा एक राजनीतिक युद्धक्षेत्र में बदल गया है, जिसमें अभियान के नारे, उग्र रैलियां और अंडरहैंड रणनीतियां हैं। उन्होंने बताया कि इसमें दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव का अंत एक हिंसक टकराव में हुआ, जिससे दर्शक बेसब्री से जवाब का इंतज़ार कर रहे थे।

मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच मुकाबला
पंचायत-4 में प्रधान की सीट के लिए मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच मुकाबला है। आगामी सीजन में जीतेंद्र कुमार की वापसी होगी, जो सचिव जी के रूप में होंगे, साथ ही नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैजल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा भी होंगे, ये सभी फुलेरा में बढ़ते राजनीतिक तनाव में योगदान दे रहे हैं। दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार द्वारा निर्मित और मिश्रा तथा अक्षत विजयवर्गीय द्वारा निर्देशित, नया सीजन व्यंग्य, गर्मजोशी और देहाती आकर्षण के शो के विशिष्ट मिश्रण को वापस लाने का वादा करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन