विज्ञापन
Home› Lokrang› Entertainment› Panchayat 4 Trailer Released Electoral Battle Will Be Seen In Phulera Village Web Series Tvf

"पंचायत का कुर्सी चाहिए तो..." : फुलेरा गांव में दिखेगा चुनावी घमासान, रिलीज हुआ Panchayat-4 का ट्रेलर

गांव जंक्शन, नोएडा Published by: Mohammad Aamil Updated Wed, 11 Jun 2025 05:31 PM IST
सार

ग्रामीण परिक्षेत्र पर आधारित पंचायत-4 की दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बुधवार को यूट्यूब पर प्राइम वीडियो इंडिया चैनल पर 'पंचायत सीजन 4' का ट्रेलर रिलीज किया गया, जो मात्र 4 घंटे में डेढ़ मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख डाला।

पंचायत सीजन-4 का रिलीज हुआ ट्रेलर
पंचायत सीजन-4 का रिलीज हुआ ट्रेलर - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

"सबसे पहले पंचायत के चुनाव में उनके चमचों को पटकेंगे, फिर..." फुलेरा गांव में पंचायत के चुनाव के लिए मैदान सज गया है। सरपंच पद के लिए क्रांति देवी और मंजू देवी आमने-सामने हैं। जीत के लिए साम, दाम, दंड-भेद का इस्तेमाल होगा। लाठी-डंडे चलेंगे तो समोसे भी खिलाए जाएंगे। इस चुनावी दंगल में बेचारे 'सचिव जी' पीट दिए जाएंगे। अरे... यह सब होने जा रहा है दर्शकों की पंसद बनी 'पंचायत' वेब सीरीज के सीजन-4 में। तो इस मजेदार सीरीज को देखने की तैयारी कर लीजिए, क्योंकि, इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। साथ ही 'पंचायत-4' का मजेदार और धमाकेदार ट्रेलर दर्शकों के बीच आ गया है।

फुलेरा में होगा चुनावी घमासान
Panchayat Season 4 Trailer: 'पंचायत-4' 24 जून को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। इससे पहले सचिव जी, प्रधान जी, बनराकस, मंजू देवी और क्रांति देवी जैसे एक से बढ़कर एक मजेदार किरदारों से भरी इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जारी हुए ट्रेलर के मुताबिक, सीजन-4 में फुलेरा गांव में पंचायत चुनाव का घमासान होगा। चुनाव लड़ने के लिए मंजू देवी और क्रांति देवी आमने-सामने होंगी और जीत के लिए हर बिसात बिछाई जाएगी। यह सब पंचायत सीरीज के फैंस को खूब मजा कराएंगी। 

4 घंटे में डेढ़ मिलियन से ज्यादा व्यूज
Panchayat Season 4 : ग्रामीण परिक्षेत्र पर आधारित पंचायत-4 की दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बुधवार को यूट्यूब पर प्राइम वीडियो इंडिया चैनल पर 'पंचायत सीजन 4' का ट्रेलर रिलीज किया गया, जो मात्र 4 घंटे में डेढ़ मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख डाला। ट्रेलर करीब 2 मिनट 28 सेकंड का है, जो बेहद मस्ती, मजा और मनोरंजन से भरा है। 

कूट दिए गए 'सचिव जी'
ट्रेलर में सभी किरदार गांव के चुनावी माहौल में मशगूल नजर आएंगे। इस बार सचिव जी कूट दिए जाते हैं। रिंकी की दोस्ती उनपर मरहम लगाते नजर आएगी।   चुनाव को लेकर फुलेरा गांव (काल्पनिक गांव) में मेले जैसा माहौल बनाया गया है।  'पंचायत सीजन-4' को द वायरल फीवर (TVF) ने प्रोड्यूस किया है। इस सीजन को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर बनाया है। स्क्रिप्ट चंदन कुमार ने लिखी है, और दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने डायरेक्शन संभाला है। तो 24 जून को तैयार रहिए गांव के मजेदार चुनावी रण को देखने के लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन