Home›Sair Sapata›
Munnar Becomes Even More Beautiful During Monsoon Tea Gardens Valleys Surrounded By Clouds Every Turn Exciting
चाय बागान, बादलों से घिरी वादियां, हर मोड़ रोमांचक... : मानसून में और भी खूबसूरत हो जाता है मुन्नार
गांव जंक्शन, नोएडा
Published by: Mohammad Aamil
Updated Fri, 20 Jun 2025 04:09 PM IST
सार
मानसून आते ही जीभ चटपटे खानों के लिए चटकारे मारने लगती है, तो मन किसी शांत और प्रकृति से लबरेज जगह की तलाश करता है। ऐसे में यह सभी चीजें एक ही जगह मिल जाएं तो कहना ही क्या... इस मानसून सीजन अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर कहां जाया जाए, जिससे इस सीजन को यादगार बनाया जाए? तो इसके लिए गांव जंक्शन आपके लिए कुछ खूबसूरत डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी लेकर आया है। हम आपको उसकी पूरी जानकारी देंगे। आज पढ़िए केरल के खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार के बारे में...
केरल का खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार
- फोटो : गांव जंक्शन
क्या आपने कभी सोचा है बारिश किसी जगह को जादू बना सकती है? जैसे- पहाड़ियों की ओर बढ़ती सड़क, बादलों से ढकी घाटियां। चाय के हरे-भरे बागान, कोहरे में लिपटी वादियां। पहाड़ों पर घूमते बादल, धीमी हवा में झूमते पेड़ और इन सबके बीच बारिश की बूंदों के साथ गरमा-गरम चाय... क्या इससे बेहतर कोई एहसास हो सकता है?
जी हां, यह सब हो सकता है केरल के खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार में, जहां बारिश की हर बूंद हरियाली को और भी गहरा कर देती है... मुन्नार में हर मोड़ एक तस्वीर है, हर दृश्य एक कविता। आइए जानते हैं मानसून में यह हिल स्टेशन लोगों के लिए कितना प्यारा हो जाता है
मानसून में मनमोहक मुन्नार
जब देश के कई हिस्सों में मानसून सिर्फ कीचड़ और ट्रैफिक की कहानी बन जाता है, मुन्नार में वही बारिश हर चीज में जान डाल जाती है। यहां हरियाली एक अलग ही चमक लिए हुए होती है, चाय के बागान ताजगी से भर जाते हैं, और पहाड़ों पर लिपटे बादल, किसी ख्वाब जैसा अहसास देते हैं। अगर मानसून के मौसम में दिल कुछ हटके देखने का करे, तो मुन्नार चले जाएं। केरल के इडुक्की जिले में बसा यह छोटा सा हिल स्टेशन, बारिश में एकदम किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है।
दिल खुश कर देगी खूबसूरत वादियां
मुन्नार में घूमने के लिए काफी कुछ है। यहां हरे-भरे चाय के बागान, ताजगी से भरी ठंडी हवाएं, और बारिश के बाद पहाड़ियों पर लहराते बादल, मानो आप किसी चित्रकला में चल रहे हों। मन्नार में हर एक मोड़ पर रुकने का मन करता है। कभी हाथ में गरम चाय लेकर, तो कभी कैमरे से हरियाली को कैद करते हुए। मुन्नार की सबसे खास बात है कि बारिश के बाद यहां की हरियाली और भी चमक उठती है। एराविकुलम नेशनल पार्क, अन्नामुड़ी पीक, और अट्टुकल वॉटरफॉल्स जैसे स्थान इस मौसम में और भी जीवंत हो जाते हैं। और हां, मानसून में कम भीड़भाड़ की वजह से यह जगह और भी शांति से भरी लगती है।
क्यों जाएं मानसून में?
मानसून में मन्नार कम भीड़ वाला, अधिक हरा-भरा और फोटोग्राफी के लिए एकदम परफेक्ट होता है। होटल्स में डिस्काउंट मिलते हैं और पर्यावरण का शांत सौंदर्य चरम पर होता है।
कहां है मुन्नार?
जिला- इडुक्की
राज्य- केरल
घूमने का समय: जून से सितंबर (मानसून विशेष) मुख्य आकर्षण: चाय के बागान, वॉटरफॉल्स, पहाड़ी दृश्य, शांत मौसम
वॉटरफॉल्स का आनंद लें
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसे पहुंचे?
नजदीकी रेलवे स्टेशन: अलुवा (110 किमी), एर्नाकुलम (130 किमी)
नजदीकी हवाई अड्डा: कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (110 किमी)
सड़क मार्ग: कोच्चि, कोटायम, और मदुरै से अच्छी बस और टैक्सी सुविधा
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।