विज्ञापन
Home› Sair Sapata› Swad Gali› India Habitat Centre Discusses Traditional Food Practices For Better Nutrition

पारंपरिक आहार : भारत की पारंपरिक खाद्य परंपराओं के जरिए पोषण में सुधार के लिए नई दिल्ली में विशेषज्ञों का मंथन

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Umashankar Mishra Updated Mon, 16 Nov 2026 09:42 PM IST
सार

इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित 'संलाप: द डिस्कोर्स' कार्यक्रम में पारंपरिक खानपान, स्थानीय खाद्य विविधता और सांस्कृतिक परंपराओं के जरिए पोषण सुधारने पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने पूर्वजों के आहार संबंधी ज्ञान को आज की पोषण संबंधी चुनौतियों से जोड़ने की जरूरत बताई।

लोकगीतों, धार्मिक ग्रंथों और सांस्कृतिक उत्सवों में पोषण और सामुदायिक कल्याण से जुड़ा पारंपरिक ज्ञान मौजूद है।
लोकगीतों, धार्मिक ग्रंथों और सांस्कृतिक उत्सवों में पोषण और सामुदायिक कल्याण से जुड़ा पारंपरिक ज्ञान मौजूद है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर के भारत बोध केंद्र और हैबिटेट लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर ने शुक्रवार शाम 'पोषण फॉर नेशन: न्यूट्रिशन-सपोर्टिव कल्चरल प्रैक्टिसेज' विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक प्रो. (डॉ.) केजी सुरेश ने की। वक्ताओं ने स्थानीय खाद्य पदार्थों, मौसमी खानपान और सामुदायिक उत्सवों की पोषण में भूमिका पर विचार रखे।

26 राज्यों के चार साल के अध्ययन का हवाला
दीनदयाल रिसर्च इंस्टीट्यूट के उपाध्यक्ष और पोषण उत्सव के मुख्य संपादक अतुल जैन ने मुख्य वक्तव्य दिया। उन्होंने 26 राज्यों में चार साल के शोध का हवाला देते हुए 'एआई यानी एंशिएंट्रल इंटेलिजेंस' की अवधारणा रखी।

उनके अनुसार, लोकगीतों, धार्मिक ग्रंथों और सांस्कृतिक उत्सवों में पोषण और सामुदायिक कल्याण से जुड़ा पारंपरिक ज्ञान मौजूद है। उन्होंने कमल ककड़ी और खीस जैसे पारंपरिक खाद्य पदार्थों का उल्लेख किया।

पारंपरिक भोजन को फिर अपनाने की अपील
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और सेवा ब्रिज फाउंडेशन के निदेशक किरण डीएम ने कहा कि खानपान की पारंपरिक आदतों की ओर लौटने से पोषण संबंधी कई चुनौतियों का समाधान मिल सकता है।

उन्होंने दक्षिण भारत में प्रसाद के रूप में इस्तेमाल होने वाली उड़द दाल का उदाहरण दिया। कार्यक्रम में पारंपरिक खाद्य ज्ञान, पोषण और सामाजिक जिम्मेदारी के संबंध पर चर्चा के बाद सवाल-जवाब सत्र भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन