विज्ञापन
Home› Sair Sapata› Swad Gali› Himalayan Food Festival Showcases Forgotten Traditional Recipes

पहाड़ों की थाली में लौटे भूले-बिसरे व्यंजन: कुट्टू का डोसा, बिच्छू घास की खिचड़ी, हिमालयी स्वाद का सजा उत्सव

गांव जंक्शन डेस्क, देहरादून Published by: Umashankar Mishra Updated Mon, 16 Nov 2026 09:08 PM IST
सार

देहरादून में आयोजित दो दिवसीय हिमालयी खाद्य एवं बीज महोत्सव में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम के पारंपरिक व्यंजनों और एक हजार से अधिक बीज किस्मों का प्रदर्शन किया गया। आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक खाद्य विविधता और स्थानीय कृषि उत्पादों को बढ़ावा देना था।
 

महोत्सव में कुट्टू का डोसा, लाल चावल और बिच्छू घास की खिचड़ी, पहाड़ी घी से बना सत्तू का हलवा और स्पीति के पारंपरिक व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे।
महोत्सव में कुट्टू का डोसा, लाल चावल और बिच्छू घास की खिचड़ी, पहाड़ी घी से बना सत्तू का हलवा और स्पीति के पारंपरिक व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे। - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के मियावाला स्थित थौर, दून हाट में 14 और 15 नवंबर को हिमालयी खाद्य एवं बीज महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम के किसान, पारंपरिक बीज संरक्षक और खाद्य प्रेमी शामिल हुए। महोत्सव में नीति, स्पीति और जोंगू घाटियों की खाद्य परंपराओं और कृषि विविधता को प्रदर्शित किया गया। एक हजार से अधिक अनाज, दलहन और सब्जियों के बीजों की किस्में भी रखी गईं।

किसानों ने बनाए पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन
महोत्सव में कुट्टू का डोसा, लाल चावल और बिच्छू घास की खिचड़ी, पहाड़ी घी से बना सत्तू का हलवा और स्पीति के पारंपरिक व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे। सिक्किम के किसानों ने लाल चावल, बिच्छू घास की खिचड़ी और कुट्टू से बना खुरि तैयार किया। उत्तराखंड के नीति घाटी के किसानों ने कुट्टू का डोसा, लड्डू और सत्तू का हलवा बनाना सिखाया। स्पीति के चिरुल और घुट्टू जैसे व्यंजन भी प्रदर्शित किए गए।

पारंपरिक खाद्य उत्पादों को बाजार से जोड़ने की पहल
गैर सरकारी संगठन इंटीग्रेटेड माउंटेन इनिशिएटिव (आईएमआई) ने नेशनल मिशन ऑन हिमालयन स्टडीज की कृषि-पारिस्थितिकी परियोजना के तहत यह आयोजन किया। इसमें हिमालयी खाद्य उत्पादों को अलग पहचान देने और बड़े बाजारों से जोड़ने के लिए THYME (Trans-Himalayan Mountain Agro-Ecology) ब्रांड की शुरुआत भी की गई।

करीब 200 लोगों ने इसमें भाग लिया। विशेषज्ञों ने जौ, मंडुआ, जंगोरा, चौलाई और भंगजीरा जैसे पारंपरिक खाद्य पदार्थों के पोषण महत्व पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन