विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Delhi Dehradun Expressway Will Be Greened With 40000 Trees Work Started From Baghpat In Up

40000 पेड़ों से हराभरा होगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे : UP के बागपत से हुई शुरुआत

गांव जंक्शन, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Sat, 14 Jun 2025 07:16 PM IST
सार

'एक पेड़ मां के नाम 2.0' पहल मनाते हुए, एनएचएआई ने देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 512000 से अधिक वृक्ष लगाए हैं। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर सामूहिक रूप से वृक्षारोपण करना है ताकि विभिन्न हितधारकों को शामिल करके एक हरित और टिकाऊ राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क बनाया जा सके।
 

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे 40 हजार पेड़ों से हराभरा होगा। इसके लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अभियान की शुरुआत की है। मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में काठा टोल प्लाजा पर वृक्षारोपण अभियान का पहला पौधा लगाया है। उन्होंने बताया कि 'एक पेड़ माँ के नाम 2.0' अभियान मनाते हुए इस पहल का लक्ष्य दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर में लगभग 40000 वृक्ष लगाना है।

होगा हरित विकास का एक नया मानक स्थापित
सचिव उमाशंकर ने बताया कि दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर दिल्ली और उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा। कॉरिडोर के किनारे लगभग 40000 वृक्ष लगाने से क्षेत्र को कई पारिस्थितिकीय लाभ मिलेंगे जैसे कि बेहतर वायु गुणवत्ता, मिट्टी का कटाव कम होना और जैव विविधता में वृद्धि। पर्यावरण स्थिरता और बुनियादी ढांचे के विकास दोनों पर यह दोहरा ध्यान दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर को हरित बुनियादी ढांचे के अग्रणी उदाहरण के रूप में स्थापित करेगा। यह पूरे देश में हरित विकास का एक नया मानक स्थापित करेगा।

यह भी पढ़े : नदी की बालू में टिटिहरी के अंडे देखकर, लालटेन की रोशनी में लूडो खेलते गुजरती थीं गर्मी की छुट्टियां
 
होगा हरित विकास का एक नया मानक स्थापित
होगा हरित विकास का एक नया मानक स्थापित - फोटो : गांव जंक्शन
ये रहे मौजूद
इस अभियान में एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव के साथ एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारीगण विशाल चौहान, सदस्य (प्रशासन) आलोक दीपांकर, सदस्य (तकनीकी) मोहम्मद सफी, क्षेत्रीय अधिकारी (दिल्ली) विशाल गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी (उत्तराखंड) नरेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक (पीआईयू बागपत) ने भाग लिया तथा वृक्षारोपण किया।

इस अभियान में स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। इसमें बागपत की जिला मजिस्ट्रेट अस्मिता लाल, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय, उप-खंड मजिस्ट्रेट अवनीश त्रिपाठी और अन्य जिला अधिकारी शामिल थे। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भी पर्यावरण स्थिरता का संदेश फैलाने के लिए पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन