विज्ञापन
Home› Baat Pate Ki› Aadhaar Can Be Updated For Free Government Has Given One Year Time

फ्री कर सकेंगे आधार अपडेट : सरकार ने दिया इतना समय, घर बैठे ऐसे करें ये काम

गांव जंक्शन, नोएडा Published by: Mohammad Aamil Updated Mon, 16 Jun 2025 11:39 AM IST
सार

UIDAI ने फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन पांचवी बार बढ़ाई है। UIDAI ने स्पष्ट किया है कि बायोमेट्रिक जानकारी (जैसे फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन) या मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा।

फ्री हुआ आधार अपडेट
फ्री हुआ आधार अपडेट - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधार कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा करते हुए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने फ्री ऑनलाइन आधार अपडेट की सुविधा को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। अब 14 जून 2026 तक आधार कार्ड को फ्री में ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। इससे पहले यह डेडलाइन 14 जून 2025 तक थी। यह सुविधा केवल माय आधार पोर्टल (https://myaadhaar.uidai.gov.in/) पर उपलब्ध है।

इनके लिया निर्णय
UIDAI ने बताया कि यह निर्णय करोड़ों आधार धारकों, विशेष रूप से उन लोगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है जिन्होंने 10 वर्ष पहले आधार बनवाया था और अब उन्हें अपनी डेमोग्राफिक जानकारी पता आदि अपडेट करने की आवश्यकता है। यह मुफ्त सेवा केवल डेमोग्राफिक डिटेल्स के ऑनलाइन अपडेट तक सीमित है।

कैसे करें अपडेट?
  • माय आधार पोर्टल पर जाएं
  • आधार नंबर व OTP से लॉगिन करें
  • “Document Update” विकल्प चुनें
  • पहचान और पते का प्रमाण (आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर ID, बिजली बिल आदि) स्कैन कर अपलोड करें
  • सबमिट करें – कोई शुल्क नहीं लगेगा
यह भी पढ़ें : IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम, आधार और OTP अनिवार्य, एजेंट्स पर लगेगी लगाम

इसके लिए जाना होगा आधार सेवा केंद्र
UIDAI ने स्पष्ट किया है कि बायोमेट्रिक जानकारी (जैसे फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन) या मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा। प्रत्येक बायोमेट्रिक या मोबाइल नंबर अपडेट के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित है। सेवा पूर्ण होने के बाद उपयोगकर्ता को सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) मिलेगा, जिससे प्रक्रिया की स्थिति ट्रैक की जा सकती है

इसलिए जरूरी है आधार अपडेट 
सरकारी सब्सिडी, बैंकिंग, पेंशन, पासपोर्ट, पैन कार्ड लिंकिंग, राशन कार्ड जैसी सेवाओं में आधार की अद्यतन जानकारी आवश्यक है। UIDAI ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे समय-समय पर अपने पहचान और पते के दस्तावेजों की समीक्षा करें, जिससे धोखाधड़ी और क्लोनिंग जैसे मामलों को रोका जा सके। UIDAI ने फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन पांचवी बार बढ़ाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन