विज्ञापन
Home› Video› Khabar Junction› Video Young Man Quits Job To Launch Jaggery And Sugar Startup Achieves 1 Crore Turnover In 1 Year

VIDEO: नौकरी छोड़ युवा ने शुरू किया गुड़-शक्कर का स्टार्टअप, 1 साल में 1 करोड़ का टर्नओवर

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: shreya singh Updated Thu, 15 Oct 2026 11:29 AM IST
VIDEO: Young man quits job to launch jaggery and sugar startup; achieves ₹1 crore turnover in 1 year
विज्ञापन

पंजाब के मोगा जिले के भिंडर कलां गांव के युवा उद्यमी राजदीप सिंह ने जनवरी 2024 में 6–10 लाख रुपये से गुड़ और शक्कर का स्टार्टअप शुरू किया, जिसका सालाना टर्नओवर अब 1 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कृषि विश्वविद्यालय PAU से ट्रेनिंग और कृषि विज्ञान केंद्र की मदद से वे अपने देसी कोल्हू में गुड़-शक्कर तैयार करते हैं और उनसे 10–12 तरह के उत्पाद बनाते हैं। गुड़ के बिस्कुट, कॉफी, लस्सी और खास किस्म की शक्कर की मांग देशभर के साथ अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तक है। पारंपरिक लकड़ी की भट्ठी पर बेकरी उत्पाद तैयार करने वाले इस स्टार्टअप से गांव के 8–10 लोगों को रोजगार भी मिला है। देखिए कैसे एक युवा उद्यमी ने कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग को कारोबार में बदला। 

HIGHLIGHTS 
मोगा के भिंडर कलां गांव में गुड़ और शक्कर का स्टार्टअप
कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग कर बना रहे 10-12 तरह के उत्पाद
PAU और कृषि विज्ञान केंद्र से R&D के बाद शुरू किया काम
अपने कोल्हू से खुद तैयार करते हैं शुद्ध गुड़ और शक्कर
गुड़ के बिस्कुट, लस्सी और कॉफी की बाजार में भारी मांग
अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तक होती है डोर डिलीवरी
पारंपरिक लकड़ी की भट्ठी पर तैयार होते हैं बेकरी उत्पाद
जनवरी 2024 में 10 लाख से शुरुआत, अब 1 करोड़ का टर्नओवर

विज्ञापन
विज्ञापन