बुंदेलखंड में चने की अच्छी पैदावार के लिए बुवाई का सही समय, उन्नत किस्मों का चुनाव और बीज की उचित मात्रा बेहद जरूरी है। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के डायरेक्टर रिसर्च डॉ. एस. के. चतुर्वेदी बता रहे हैं कि 20 नवंबर से पहले चने की बुवाई करने पर किसान 20 से 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन ले सकते हैं। वहीं, धान की कटाई के बाद भी उपयुक्त किस्मों के जरिए दिसंबर के पहले सप्ताह तक चने की बुवाई की जा सकती है।
इस वीडियो में जानिए चने की बुवाई का सही समय, किस्मों का चुनाव, बीज दर, कतारों की दूरी, खाद और सिंचाई का सही तरीका। साथ ही जानिए कंबाइन मशीन से कटाई कर प्रति एकड़ 4,000-5,000 रुपये तक लागत कैसे बचाएं और फली बेधक कीट से फसल को बचाने के लिए कम छिड़काव में प्रभावी नियंत्रण कैसे करें। अधिक उत्पादन और बेहतर मुनाफे के लिए देखें चने की खेती की पूरी वैज्ञानिक जानकारी।
HIGHLIGHTS
बुंदेलखंड में 20 नवंबर से पहले चने की बुवाई से 25 क्विंटल तक पैदावार मिल सकती है
धान के बाद भी सही किस्म चुनकर दिसंबर के पहले सप्ताह तक चने की बुवाई कर सकते हैं
कंबाइन मशीन से चने की कटाई कर किसान प्रति एकड़ 5,000 रुपये तक बचा सकते हैं
चने में तीन की जगह सिर्फ एक स्प्रे से फली बेधक कीट को नियंत्रित किया जा सकता है
दाने के आकार और बुवाई के समय के हिसाब से चने की बीज दर तय करना जरूरी है
ज्यादा बीज डालने और छिटकवां बुवाई से बचें, सीड ड्रिल से कतारों में चना बोएं