Home›Khabar Junction›
India Has 300 000 Startups Farmers Open To Technology Says Jayant Chaudhary
सिंगापुर में बोले केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी : भारत में 300,000 स्टार्टअप, तकनीक अपना रहे देश के किसान
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली/सिंगापुर
Published by: Umashankar Mishra
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:16 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि भारत में करीब तीन लाख पंजीकृत स्टार्टअप हैं और किसान नई तकनीक अपनाने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने छोटे शहरों और महिला उद्यमियों की बढ़ती भागीदारी को भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम की बड़ी ताकत बताया।
केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि भारत में करीब तीन लाख पंजीकृत स्टार्टअप हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिला उद्यमी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसान नई तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए उत्साहित हैं।
सिंगापुर में आयोजित TIECON 2026 सम्मेलन में 300 से अधिक प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान भविष्य की तकनीक विकसित करने वाले भले न हों, लेकिन उन्हें अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
छोटे शहरों में भी बढ़ रहे स्टार्टअप
मंत्री के मुताबिक, स्टार्टअप का विस्तार केवल बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद तक सीमित नहीं है। टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी बड़ी संख्या में नए उद्यम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और शिक्षाविद भी शोध एवं नवाचार में योगदान दे रहे हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) डीप टेक फंड शुरू कर रहे हैं और निवेश के नए अवसर तैयार हो रहे हैं।
TIECON SG 2026 का आयोजन 'फ्रंटियर टेक: रीशेपिंग द कमिंग डिकेड' थीम पर हुआ। सम्मेलन में भारत और सिंगापुर के बीच तकनीक, उद्यमिता और निवेश सहयोग पर चर्चा हुई।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।