विज्ञापन
Home› Video› Khabar Junction› Video Pakistan S Move Regarding The Basmati Gi Tag What Will Change For Indian Farmers

VIDEO: बासमती GI टैग के लिए पाकिस्तान की चाल, भारत के किसानों के लिए क्या बदलेगा?

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: shreya singh Updated Wed, 18 Nov 2026 06:15 PM IST
VIDEO: Pakistan’s move regarding the Basmati GI tag—what will change for Indian farmers?
विज्ञापन

तुर्किये में पाकिस्तान को बासमती चावल का GI टैग मिलने के बाद भारत के लिए नए कूटनीतिक, कानूनी और व्यापारिक सवाल खड़े हो गए हैं। पाकिस्तान के शुरुआती आवेदन में शामिल PoK के इलाकों का नाम अंतिम पंजीकरण से क्यों हटाया गया? पाकिस्तान के बढ़े हुए बासमती क्षेत्र से मध्य प्रदेश के GI टैग दावे को क्या नई उम्मीद मिली है? और इस पूरे घटनाक्रम का भारतीय बासमती किसानों, निर्यातकों और अंतरराष्ट्रीय बाजार पर क्या असर पड़ सकता है? जानिए बासमती की पहचान, GI टैग के नियम और भारत-पाकिस्तान के बीच इसके कारोबार की पूरी कहानी। 

HIGHLIGHTS 
तुर्किये में पाकिस्तान को बासमती का GI टैग, लेकिन PoK का नाम हटाना पड़ा
बासमती की असली पहचान क्या है? खुशबू, लंबाई और एमाइलोज से तय होती है गुणवत्ता
भारत के 7 राज्यों को बासमती GI टैग, खेती और कारोबार के लिए सख्त नियम
पाकिस्तान ने पंजाब से आगे बढ़ाया बासमती का दायरा, मध्य प्रदेश के दावे को मिली नई उम्मीद
बासमती GI टैग पर भारत की रणनीति पर सवाल, किसानों के निर्यात कारोबार पर क्या होगा असर?
मध्य प्रदेश के किसानों को बासमती GI टैग मिलने से क्या अपनी फसल का बेहतर दाम मिल पाएगा?

विज्ञापन
विज्ञापन