विज्ञापन
Home› Video› Khabar Junction› Video These 5 Mustard Varieties Will Ensure A Bumper Yield Learn The Right Time For Sowing

VIDEO: सरसों की इन 5 किस्मों से होगी बंपर पैदावार, जानें सही बुवाई का समय

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: shreya singh Updated Tue, 27 Oct 2026 01:06 PM IST
VIDEO: These 5 mustard varieties will ensure a bumper yield; learn the right time for sowing
विज्ञापन

किसान भाइयों, अगर आप सरसों की बुवाई करने जा रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद काम का है! ICAR-DMR (भरतपुर, राजस्थान) के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. भगीरथ रामजी ने सरसों की 5 सबसे उन्नत किस्मों- रुक्मणी, गिरिराज, राधिका, पूर्वी भारत के लिए BPM-11 और पीली सरसों (NRCYS 05-02) के बारे में विस्तार से बताया है। इस वीडियो में आप जानेंगे कि किस किस्म से आपको 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक की जबर्दस्त पैदावार और 43% तक तेल मिल सकता है। साथ ही, सही बीज दर, बुवाई का सही समय, और माहू या पेंटेड बग जैसे कीटों से फसल को बचाने के सटीक उपाय भी बताए गए हैं। अपने क्षेत्र और मिट्टी के हिसाब से सही बीज चुनें और अपनी आमदनी बढ़ाएं।

HIGHLIGHTS 
सरसों की उन्नत किस्म 'रुक्मणी' से 24–25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार
रुक्मणी, गिरिराज और राधिका: क्षेत्र के हिसाब से चुनें सही किस्म
पूर्वी भारत के लिए BPM-11, 120–125 दिन में फसल तैयार
पीली सरसों की किस्म NRCYS 05-02 में 42–43% तक तेल
सही बीज दर और बुवाई से घटेगा कीटों का खतरा, बढ़ेगी पैदावार
सरसों की उन्नत किस्मों के प्रमाणित बीज और जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन