कॉर्पोरेट नौकरी और वकालत छोड़कर नितिन गुप्ता ने 2017 में सिर्फ 2 बीघे से मछली पालन शुरू किया। आज उनका फिश फार्म 25 एकड़ में फैला है, जहां 1 एकड़ तालाब से हर 6 महीने में करीब 150 क्विंटल मछली का उत्पादन होता है। पंगेसियस और IMC के वैज्ञानिक पालन के साथ वे घर पर फीड तैयार कर दाने की लागत में करीब 20% तक बचत करते हैं। ₹85 प्रति किलो की लागत पर ₹110–120 में बिक्री से करीब ₹4 लाख प्रति एकड़ का मार्जिन मिलता है। पानी के पैरामीटर, स्लज मैनेजमेंट और FCR की नियमित निगरानी से मछलियों की ग्रोथ और मृत्यु दर पर नियंत्रण रखा जाता है। जानिए कैसे 2 बीघे से शुरू हुआ यह सफर आज बड़े फिश फार्म में बदल गया।
HIGHLIGHTS
कॉर्पोरेट नौकरी और वकालत छोड़ 2017 में 2 बीघे से की मछली पालन की शुरुआत
2 बीघे से सफर शुरू कर आज बरेली में 25 एकड़ में फैला फिश फार्म
1 एकड़ तालाब से हर 6 महीने में करीब 150 क्विंटल मछली का उत्पादन
फार्म में पंगेसियस (135 क्विंटल) और आईएमसी (15 क्विंटल) का वैज्ञानिक पालन
घर पर खुद का फीड तैयार कर दाने की लागत में की 20% की कटौती
₹85 किलो की लागत पर ₹110–120 में बिक्री, ₹4 लाख प्रति एकड़ का मार्जिन
पानी के पैरामीटर और स्लज मैनेजमेंट से अमोनिया गैस और मोटेलिटी पर नियंत्रण
तालाब की मेड़ों पर लिप्टिस (सफेदा) के पेड़ लगाकर 5 साल में अतिरिक्त कमाई