विज्ञापन
Home› Video› Khabar Junction› Video Organic Bell Pepper Cultivation In Jaipur S Mini Israel 12 Lakh In Sales From A One Acre Polyhouse

VIDEO: जयपुर के 'मिनी इजराइल' में जैविक शिमला मिर्च की खेती, एक एकड़ पॉलीहाउस से ₹12 लाख की बिक्री

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: shreya singh Updated Mon, 09 Nov 2026 02:06 PM IST
VIDEO: Organic bell pepper cultivation in Jaipur’s 'Mini Israel'; ₹12 lakh in sales from a one-acre polyhouse
विज्ञापन

राजस्थान के जयपुर जिले के गुढ़ा कुमावतान, बसेड़ी और बस्सी झाझड़ा गांव पॉलीहाउस खेती के लिए पहचाने जाते हैं। यहां किसान अब खीरे की पारंपरिक खेती के साथ रंगीन शिमला मिर्च, टमाटर, बैंगन और गुलाब जैसे फूलों की खेती भी अपना रहे हैं। किसान गोपीराम पिछले दो वर्षों से पॉलीहाउस में जैविक तरीके से लाल और पीली शिमला मिर्च उगा रहे हैं। उनके मुताबिक, पिछले साल एक एकड़ पॉलीहाउस से 30 से 35 टन उत्पादन मिला और करीब 12 लाख रुपये की शिमला मिर्च बेची। आखिर पॉलीहाउस में शिमला मिर्च की खेती कैसे की जाती है? कितने दिनों में फसल तैयार होती है और एक एकड़ में कितना उत्पादन मिलता है? जानिए इस खास ग्राउंड रिपोर्ट में।

HIGHLIGHTS 
जयपुर के मिनी इजराइल में 8 पॉलीहाउस में जैविक शिमला मिर्च की खेती
रोपाई के 60 दिन में भरपूर फल, 90 दिन में लाल-पीली मिर्च तैयार
एक एकड़ में 8,000 पौधे, 20 से 35 टन तक उत्पादन
पिछले साल एक एकड़ से ₹12 लाख की शिमला मिर्च बेची
खीरे की मोनोक्रॉपिंग छोड़ शिमला मिर्च और फूलों की खेती अपना रहे किसान
डच रोज की खेती से एक बार निवेश पर 3 साल तक कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन