देश में सरसों का रकबा बढ़कर रिकॉर्ड 9.4 मिलियन हेक्टेयर और उत्पादन 13.78 मिलियन टन तक पहुंच गया है। कुल उत्पादन में राजस्थान की हिस्सेदारी 45% है। सरसों की बढ़ती खेती और किसानों के रुझान को देखते हुए अगले पांच वर्षों में औसत उत्पादकता 14.6 से बढ़ाकर 18 क्विंटल प्रति हेक्टेयर करने का लक्ष्य है। इसके लिए ICAR-सरसों अनुसंधान संस्थान कम पानी में अधिक पैदावार देने वाली, रोग प्रतिरोधी और कम अवधि में पकने वाली किस्मों पर शोध कर रहा है। जानिए सरसों की खेती, नई किस्मों, बेहतर उत्पादन और किसानों के लिए संस्थान की भविष्य की रणनीति के बारे में डॉ. वी.वी. सिंह से।
HIGHLIGHTS
देश में 9.4 मिलियन हेक्टेयर तक पहुंचा सरसों का रकबा
13.78 मिलियन टन उत्पादन, सरसों की रिकॉर्ड पैदावार
देश के कुल सरसों उत्पादन में 45% हिस्सेदारी राजस्थान की
सरसों की MSP बढ़कर ₹6,613 प्रति क्विंटल, किसानों को प्रोत्साहन
अगले 5 साल में उत्पादकता बढ़ा कर 18 क्विंटल/हेक्टेयर करने की तैयारी
कम पानी, अधिक पैदावार और रोग प्रतिरोधक क्षमता वाली किस्मों पर शोध