Home›Khabar Junction›
Chhattisgarh Crop Damage Due To Cyclone Arnab To Be Surveyed Affected Farmers To Get Financial Help
छत्तीसगढ़ : चक्रवात अर्नब से फसल नुकसान का होगा सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:29 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब से फसल नुकसान के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिलों में सर्वे के आदेश दिए हैं। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आरबीसी 6-4 के तहत पात्र किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी।
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब से फसलों को हुए नुकसान के बाद राज्य सरकार ने राहत की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को प्रभावित इलाकों में फसल नुकसान का जल्द सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पात्र किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।
सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मिलेगी सहायता राशि
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फसल नुकसान का सही आकलन किया जाए, ताकि किसी भी प्रभावित किसान को मदद से वंचित न रहना पड़े। इसके लिए सभी प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराया जाएगा।
सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों और तय नियमों के अनुसार पात्र किसानों को सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि सर्वे और मुआवजे की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। सभी जरूरी काम तय समय में पूरे किए जाएं, ताकि किसानों तक जल्द राहत पहुंच सके।
किसानों को मदद का भरोसा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस मुश्किल घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसानों की मेहनत और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित किसानों को नियमानुसार हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
सरकार का कहना है कि फसल नुकसान का आकलन करने से लेकर सहायता राशि के भुगतान तक की प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। जिला स्तर के अधिकारियों को भी प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रहकर काम करने को कहा गया है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।