विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Major Relief For Farmers In Jammu Centre Approves A Significant Increase In The Paddy Procurement Target Fin

जम्मू के किसानों को बड़ी राहत : केंद्र ने धान खरीद लक्ष्य में बड़ी बढ़ोतरी को मंजूरी दी, जानें नया दायरा...

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Sat, 31 Oct 2026 01:10 PM IST
सार

  • केंद्र सरकार ने जम्मू संभाग में धान खरीद का लक्ष्य 36 हजार से बढ़ाकर 60 हजार मीट्रिक टन किया।
  • खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के लिए खरीद लक्ष्य में 24 हजार मीट्रिक टन की बढ़ोतरी हुई।
  • खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने बढ़े हुए लक्ष्य को मंजूरी दे दी है।

केंद्र सरकार ने जम्मू के लिए धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाया।
केंद्र सरकार ने जम्मू के लिए धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाया। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने जम्मू के लिए धान खरीद के लक्ष्य को बढ़ाने का फैसला लिया है। पहले खरीद लक्ष्य 36 हजार मीट्रिक टन तय था, जो अब बढ़ाकर 60 हजार मीट्रिक टन कर दिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी साझा की है। इस बढ़ोतरी से किसानों को बड़ी राहत मिली है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के अनुसार, कठुआ के किसान और प्रतिनिधियों ने धान खरीद का दायरा बढ़ाने की मांग की थी। किसानों की इसी मांग को ध्यान में रखते हुए उन्होंने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से लक्ष्य बढ़ाने का अनुरोध किया था। इस अनुरोध पर तुरंत संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने खरीद लक्ष्य में बढ़ोतरी को अपनी मंजूरी दे दी है। जितेंद्र सिंह ने इस मांग को तुरंत स्वीकार करने और आदेश जारी करने के लिए क्षेत्र के किसानों की ओर से उनका आभार जताया है।

खरीद लक्ष्य में 24 हजार मीट्रिक टन की हुई बढ़ोतरी
इस नए आदेश के बाद जम्मू संभाग के लिए धान खरीद के लक्ष्य में सीधे 24,000 मीट्रिक टन का इजाफा हुआ है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जितेंद्र सिंह को लिखे एक पत्र के माध्यम से इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। पत्र में बताया गया है कि खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने भारत सरकार की ओर से खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के लिए जम्मू संभाग में धान खरीद का अनुमान 36,000 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 60,000 मीट्रिक टन करने का स्वीकृति पत्र जारी कर दिया है।

इस फैसले का स्वागत करते हुए जितेंद्र सिंह ने साल 2014 से कठुआ में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने क्षेत्र कहा कि साल 2014 से कठुआ को कई अहम केंद्रीय परियोजनाएं और राष्ट्रीय स्तर के लाभ प्राप्त हुए हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन