विज्ञापन
Home› Video› Khabar Junction› Video If Sugarcane Has Fallen Due To Heavy Rain Take These Steps Immediately A Way To Prevent A 25 30 Loss

VIDEO: भारी बारिश से गिरा गन्ना तो तुरंत करें ये काम, 25-30% नुकसान से बचाने का तरीका

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: shreya singh Updated Mon, 28 Sep 2026 05:51 PM IST
VIDEO: If sugarcane has fallen due to heavy rain, take these steps immediately—a way to prevent a 25–30% loss.
विज्ञापन

भारी बारिश और तेज हवाओं से गन्ने की फसल गिर गई है तो किसान 2-3 दिन के भीतर जरूरी प्रबंधन करें। खेत में पानी भरा है तो पहले जल निकासी करें और इसके बाद गिरे गन्ने को सावधानी से सीधा कर बंधाई करें। समय पर बंधाई से 25-30% तक नुकसान से बचाव हो सकता है। गिरे गन्ने में रेड रॉट जैसे फंगस का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए पानी निकलने के बाद कार्बेंडाजिम या फंजीसाइड का 2 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव किया जा सकता है। ICAR-IISR, लखनऊ के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार ने गन्ने को सीधा और बांधते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। 

HIGHLIGHTS 
भारी बारिश में गिरे गन्ने को 2-3 दिन में सीधा करें
पानी भरे खेतों में पहले जल निकासी करें
गन्ने की समय पर बंधाई से 25-30% नुकसान से बचाव
गिरे गन्ने में रेड रॉट का खतरा, पानी निकलने पर फंजीसाइड स्प्रे
गन्ना बांधते समय तेजी से न झुकाएं, टेढ़ा होने का खतरा
पेड़ी फसल गिरी हो तो कटाई और बंधाई पर दें खास ध्यान 

विज्ञापन
विज्ञापन