विज्ञापन
Home› Video› Khabar Junction› Video Farming Methods Changed After Market Prices Fell 24 Lakh Profit From A 1 Hectare Polyhouse

VIDEO: मंडी में भाव गिरे तो बदला खेती का तरीका, 1 हेक्टेयर पॉलीहाउस से ₹24 लाख मुनाफा

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: shreya singh Updated Thu, 19 Nov 2026 12:40 PM IST
VIDEO: Farming methods changed after market prices fell; ₹24 lakh profit from a 1-hectare polyhouse
विज्ञापन

राजस्थान के जयपुर जिले के बसेड़ी गांव के किसान रामनिवास यादव पॉलीहाउस में डच रोज और रंगीन शिमला मिर्च की खेती कर सालाना करीब ₹48 लाख का उत्पादन ले रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने देसी जैविक नुस्खों, केंचुआ खाद, वर्मीवॉश, नीम और खट्टी छाछ के इस्तेमाल से खेती की लागत लगभग 30% तक घटाई है। फसल चक्र अपनाकर कीट-बीमारियों का प्रकोप कम किया और महंगे कीटनाशकों पर निर्भरता भी घटाई। रामनिवास के मुताबिक, एक हेक्टेयर पॉलीहाउस से करीब ₹23-24 लाख तक शुद्ध मुनाफा हो रहा है। देखिए, कैसे जैविक तरीकों और वैज्ञानिक फसल प्रबंधन के मेल से उन्होंने पॉलीहाउस खेती को अधिक किफायती और मुनाफे का जरिया बनाया। 

HIGHLIGHTS 
देसी जैविक नुस्खों से पॉलीहाउस खेती की लागत 30% घटाई
एक हेक्टेयर पॉलीहाउस से ₹48 लाख का उत्पादन, ₹24 लाख तक मुनाफा
डच रोज और रंगीन शिमला मिर्च की खेती से बदली कमाई
खट्टी छाछ, नीम और धतूरे से फसलों में कीट-बीमारियों का कर रहे नियंत्रण
केंचुआ खाद, वर्मीवॉश और उपलों की राख से तैयार कर रहे प्राकृतिक खाद
पॉलीहाउस में मोनोकल्चर छोड़ अपनाया फसल चक्र, घटा कीटनाशकों का खर्च
 

विज्ञापन
विज्ञापन