महंगी कृषि मशीनों और मजदूरों की कमी के बीच देश के किसान अपने देसी जुगाड़ से खेती की मुश्किलें आसान बना रहे हैं। राजस्थान के अलवर में 5-7 हजार रुपये की हाइड्रोलिक ट्रॉली से 80 किलो तक माल ढोया जा रहा है। लखनऊ में महज ₹2,500 में तैयार देसी इलेक्ट्रिक ओवन से मोटे अनाज के बिस्किट और कुकीज बन रहे हैं। वहीं, लखीमपुर खीरी के किसान ₹400 से ₹1,500 में कृषि यंत्र बना रहे हैं और बागपत के किसान ने 70 से ज्यादा कृषि उपकरणों का आविष्कार किया है। देखिए कैसे किसानों का जुगाड़ बन रहा है खेती की किफायती इंजीनियरिंग और छोटे किसानों के लिए आत्मनिर्भरता का रास्ता।
HIGHLIGHTS
किसानों ने कबाड़ और पुराने पुर्जों से बनाए सस्ते कृषि यंत्र
₹5–7 हजार की ट्रॉली से 80 किलो तक माल ढुलाई
₹2,500 के देसी ओवन से मोटे अनाज की वैल्यू एडिशन
₹400 से ₹1,500 में तैयार किए खेती के सस्ते उपकरण
70 से ज्यादा कृषि आविष्कार, बैटरी से चलने वाला गन्ना हार्वेस्टर
मजदूरी, डीजल और मशीनों का खर्च बचा रहे किसानों के देसी इनोवेशन