Home›Khabar Junction›
Punjab Farmers Angry Over Delay In Paddy Procurement At Abohar Mandi Issue Ultimatum
पंजाब : अबोहर मंडी में धान की खरीद में देरी से भड़के किसान, दिया अल्टीमेटम
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Wed, 11 Nov 2026 05:53 PM IST
सार
पंजाब के अबोहर अनाज मंडी में धान खरीद में देरी से किसान नाराज हैं। किसानों ने गुरुवार शाम 5 बजे तक खरीद शुरू नहीं होने पर हाईवे जाम और प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
पंजाब के अबोहर की अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू नहीं होने से किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। किसान यूनियनों और किसानों ने प्रशासन व मार्केट कमेटी के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर गुरुवार शाम 5 बजे तक धान की खरीद शुरू नहीं हुई तो वे पूरी मार्केट कमेटी को धान से भर देंगे। इसके अलावा किसानों ने नेशनल हाईवे पर धरना देकर चक्का जाम करने की भी चेतावनी दी है।
इस मामले को लेकर किसानों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसमें मार्केट कमेटी के अध्यक्ष और अबोहर के तहसीलदार भी शामिल हुए। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे इस मामले में जिला उपायुक्त (डीसी) से बात करेंगे और अगले दिन शाम तक समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन खोसा सहित अन्य किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि मंडी में धान लेकर बैठे किसानों की फसल की जल्द खरीद शुरू होनी चाहिए। किसान नेता गुणवंत सिंह ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधा।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द खरीद शुरू नहीं हुई तो किसान अपनी धान की फसल के साथ मुख्य सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन करेंगे। बैठक में गुणवंत सिंह पंजावा, बख्शीश सिंह सोना, बबली बुटर, जगतार सिंह, इन्द्रजीत भंडारी, जगजीत सिंह और कुलदीप सिंह सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।