राजस्थान के बसेड़ी में किसान संदीप चौधरी और कालूराम ने पारंपरिक खेती छोड़ फूलों की खेती से अपनी पहचान बनाई है। एक एकड़ पॉलीहाउस में डच रोज की खेती से पिछले साल ₹35.68 लाख का कारोबार किया। वहीं, पॉलीहाउस के मेंटेनेंस का खर्च निकालने के लिए अब सूरजमुखी की खेती भी शुरू की है। खास बात यह है कि सूरजमुखी की फसल में बिना खाद और दवा के केवल ड्रिप सिंचाई से फूल तैयार किए जा रहे हैं। पुणे के तलेगांव से प्रेरित होकर शुरू की गई डच रोज और सूरजमुखी की खेती का यह मॉडल आधुनिक खेती में किसानों के लिए एक नई संभावना दिखाता है।
HIGHLIGHTS
फटे पॉलीहाउस के मेंटेनेंस का खर्च निकालने के लिए सूरजमुखी का प्रयोग
बिना खाद-दवा के केवल ड्रिप सिंचाई से तैयार हो रही सूरजमुखी की फसल
खीरा और शिमला मिर्च छोड़कर अब डच रोज (गुलाब) की खेती पर फोकस
पुणे के तलेगांव से देखकर शुरू की डच रोज और सूरजमुखी की खेती
एक एकड़ पॉलीहाउस में डच रोज से सालाना ₹35 लाख से ज्यादा का टर्नओवर
2011 में गेहूं-चने की पारंपरिक खेती छोड़ अपनाई थी आधुनिक खेती