विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Goat Farming More Milk With Less Fodder Rajasthan Goats Will Increase Himachal Livestock Farmers Income

Goat Farming: कम चारे में ज्यादा दूध... राजस्थान की बकरियों से बढ़ेगी हिमाचल के पशुपालकों की कमाई

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Wed, 11 Nov 2026 01:04 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान से उन्नत नस्ल की बकरियां लाई जाएंगी। कम चारे में बेहतर दूध और मांस उत्पादन करने वाली इन बकरियों से पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने की तैयारी है।

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में किसानों और पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने के लिए बकरी पालन को बढ़ावा देने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत राजस्थान से अच्छी नस्ल की बकरियां हिमाचल प्रदेश लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन बकरियों की खासियत है कि इन्हें कम चारे में भी बेहतर दूध और मांस उत्पादन के लिए जाना जाता है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होने और पशुपालकों की आय बढ़ने की उम्मीद है।

रामपुर के उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में दूध के खरीद मूल्य में भी बढ़ोतरी हुई है। अब पशुपालन को और फायदेमंद बनाने के लिए अच्छी नस्ल के पशु उपलब्ध करवाने और दूध उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

कम चारे में बेहतर उत्पादन पर जोर
एसडीएम ने कहा कि गाय पालन के साथ बकरी पालन भी ग्रामीण परिवारों के लिए कमाई का अच्छा जरिया बन सकता है। राजस्थान में बकरियों की कुछ उन्नत नस्लें हैं, जिन्हें कम चारे में भी अच्छा दूध देने के लिए जाना जाता है। इनसे मांस उत्पादन भी बेहतर होता है। ऐसे में इन नस्लों को हिमाचल प्रदेश में बढ़ावा देने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

पशुपालन विभाग की मदद से होगी पहल
हर्ष अमरेंद्र सिंह के अनुसार, इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए पशुपालन विभाग के साथ चर्चा की गई है। विभाग के सहयोग से राजस्थान से उन्नत नस्ल की बकरियां हिमाचल लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य स्थानीय पशुपालकों को बेहतर नस्ल के पशु उपलब्ध करवाना और बकरी पालन को आय का एक अतिरिक्त साधन बनाना है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन आधारित रोजगार को बढ़ावा मिलने और किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन