विज्ञापन
Home› Video› Khabar Junction› Video A Scientific Masterclass On Wheat Sowing Achieve Cost Savings And A Bumper Harvest Learn The Right See

VIDEO: गेहूं की बुवाई में बचत और बंपर उपज की वैज्ञानिक पाठशाला| जानिए सही बीज की मात्रा और खाद का गणित...

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: shreya singh Updated Sun, 15 Nov 2026 01:18 PM IST
VIDEO: A scientific masterclass on wheat sowing—achieve cost savings and a bumper harvest! Learn the right see
विज्ञापन

गेहूं की खेती में अंधाधुंध खर्च करने के बजाय अगर वैज्ञानिक तरीका अपनाया जाए, तो किसान बुवाई की शुरुआत में ही 12 से 13 हजार रुपये प्रति एकड़ तक की बचत कर सकते हैं। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (झांसी) के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एस. के. सिंह के अनुसार, हैप्पी सीडर या सुपर सीडर से बिना जुताई सीधी बुवाई करने पर जुताई का 7 से 8 हजार रुपये बचता है। इसके अलावा, कई किसान ज्यादा पैदावार के फेर में जरूरत से ज्यादा बीज डाल देते हैं, जिससे केवल लागत बढ़ती है उपज नहीं। 10 से 30 नवंबर के बीच सामान्य बुवाई में प्रति एकड़ 40 किलो बीज पूरी तरह पर्याप्त होता है।

संतुलित खाद प्रबंधन के लिए बुवाई के समय प्रति एकड़ 40 किलो यूरिया, 50 से 60 किलो डीएपी और 30 से 35 किलो पोटाश का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपने पिछली फसल मूंग या उरद ली थी, तो खेत में नाइट्रोजन होने से करीब ढाई बोरी यूरिया की बचत होगी, वहीं धान के बाद गेहूं लगाने पर 30 से 35 किलो अतिरिक्त नाइट्रोजन देना जरूरी है। देर से बुवाई करने वाले किसानों के लिए 90 से 95 दिन में पकने वाली उन्नत हलना किस्म बेहद मुफीद है। इस सही तकनीक और प्रबंधन से किसान प्रति एकड़ 20 क्विंटल गेहूं दाना और इतना ही भूसा आसानी से हासिल कर सकते हैं।

HIGHLIGHTS 
हैपी सीडर या सुपर सीडर से बिना जुताई गेहूं बुवाई पर ₹7–8 हजार/एकड़ की बचत
10 से 30 नवंबर तक सामान्य बुवाई के लिए 40 किलो/एकड़ (100 किलो/हेक्टेयर) बीज की सलाह
नवंबर में सीड ड्रिल से बुवाई पर 80 किलो/हेक्टेयर बीज पर्याप्त
50 किलो अतिरिक्त बीज डालने से शुरुआत में ही करीब ₹5,000 का नुकसान
बुवाई के समय 40 किलो यूरिया, 50–60 किलो डीएपी और 30–35 किलो पोटाश प्रति एकड़ डालें
मूंग-उरद के बाद ढाई बोरी यूरिया की बचत; धान के बाद 30–35 किलो ज्यादा नाइट्रोजन जरूरी
सही प्रबंधन से 50 क्विंटल/हेक्टेयर (20 क्विंटल/एकड़) दाना और इतना ही भूसा संभव
मटर के बाद जनवरी में बुवाई के लिए 90–95 दिन में पकने वाली 'उन्नत हलना' किस्म बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन