विज्ञापन
Home› Khabar Junction› The Festive Season Has Offered A Lesson To Mithai Walas Online Delivery And Healthy Options Boost Business

त्योहारी सीजन ने हलवाईयों को दी सीख : ऑनलाइन डिलीवरी और हेल्दी विकल्प से मिलेगी कारोबार को बढ़त, देखें आंकड़े

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Sun, 15 Nov 2026 11:38 AM IST
सार

  • इस त्योहारी सीजन ने मिठाई बनाने वालों को कई बड़ी सीख दी है
  • पारंपरिक मिठाइयों की मांग अब भी सबसे ज्यादा है
  • गुड़ और खजूर से बनी मिठाइयों की बढ़ी मांग
  • हेल्दी विकल्पों को मिल रहा बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स

मिठाई बाजार में हेल्दी विकल्प और डिजिटल प्लेटफॉर्म अहम भूमिका निभाते दिख रहे हैं।
मिठाई बाजार में हेल्दी विकल्प और डिजिटल प्लेटफॉर्म अहम भूमिका निभाते दिख रहे हैं। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप मिठाई और चॉकलेट बनाने के व्यापार से जुड़े हैं, तो बीता त्योहारी सीजन आपके व्यापार को रफ्तार देने के लिए कई बड़ी सीख देकर गया है। आंकड़े बताते हैं कि त्योहारी सीजन के दौरान मिठाई और चॉकलेट की बिक्री में मजबूत बढ़त देखने को मिली। इस दौरान पारंपरिक मिठाइयों की मांग बनी रही, वहीं, ऑनलाइन डिलीवरी के मोर्चे पर गिफ्ट हैंपर और सेहतमंद मिठाई के विकल्पनों ने बिक्री को रफ्तार दी। हेल्दी और कम कैलोरी वाली मिठाई का अपना बाजार बन रहा है। इसका फायदा छोटे मिठाई दुकानदार भी स्थानीय और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद से उठा सकते हैं। इस हेल्दी सेगमेंट में नवाचार की तरफ भी मिठाई विक्रेता बढ़ सकते हैं।    

गुड़-खजूर और शुगर-फ्री जैसे हेल्दी सेगमेंट में तेजी से बढ़ी मांग
अमेजन इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर त्योहारी मिठाइयों की कुल बिक्री में लगभग आधा हिस्सा गुड़ और खजूर से बनी मिठाइयों का रहा। वहीं, स्टीविया और मोंक फ्रूट जैसे प्राकृतिक शुगर विकल्पों के साथ ग्लूटेन-फ्री व बिना मैदा वाले स्नैक्स की बिक्री सालाना आधार पर 1.5 गुना बढ़ी। अमेजन इंडिया के डायरेक्टर श्रीकांत श्री राम के अनुसार, मिनटों में डिलीवरी देने वाले 'अमेजन नाउ' पर भी डेट बाइट्स, हाई-प्रोटीन स्नैक्स और शुगर-फ्री डार्क चॉकलेट की मजबूत मांग रही।

ऑनलाइन डिलीवरी से बढ़ा व्यापार, दुकानदारों के लिए डिजिटल जुड़ाव अहम
आंकड़ों के मुताबिक, ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म बिक्री बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिसे देखते हुए मिठाई दुकानदार भी अपने कारोबार को रफ्तार देने के लिए ऑनलाइन डिलीवरी ऐप्स पर लिस्टिंग पर ध्यान दे सकते हैं। स्विगी के अनुसार, 6 से 8 नवंबर के बीच दिवाली पर उसके ऑर्डर पिछले साल (18–20 अक्टूबर) से 10.7 प्रतिशत बढ़े। बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, जयपुर और हैदराबाद में काजू कतली सबसे लोकप्रिय रही, जिसके बाद मोतीचूर लड्डू, रसगुल्ला और गुलाब जामुन की मांग रही। हैदराबाद में 6 नवंबर को 41,895 रुपये (57 पैकेट) और मुंबई में दिवाली पर 41,772 रुपये (7 हैंपर) के बड़े ऑर्डर भी आए।

हल्दीराम की मिठाईयों का प्रदर्शन 
हल्दीराम ने त्योहारी सीजन की मिठाई बिक्री में सालाना आधार पर 49 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस बार काजू कतली,  मोतीचूर लड्डू, बर्फी और त्योहारी गिफ्ट हैंपर की मांग सबसे अच्छी रही। 


विज्ञापन
विज्ञापन