आलू की खेती में मंडी के उतार-चढ़ाव से बचकर बेहतर मुनाफा कैसे कमाएं? जानिए सर्टिफाइड आलू बीज उत्पादन का पूरा बिजनेस मॉडल। जालंधर के हरजाब संघा से लेकर आगरा, शाहजहांपुर और इटावा के किसानों तक, इस वीडियो में समझिए बीज उत्पादन की तकनीक, CPRI से बीज अलॉटमेंट, बीज उपचार, ट्राइकोडर्मा से मिट्टी शोधन और ARC तकनीक से बीज कंद तैयार करने का तरीका। जानिए कैसे सही तकनीक, गुणवत्ता और मार्केटिंग के जरिए आलू बीज उत्पादन किसानों के लिए कमाई का नया अवसर बन सकता है।
HIGHLIGHTS
आलू नहीं, बीज बेचकर बढ़ाएं कमाई
आलू बीज उत्पादन का पूरा गणित
खाने वाले आलू से 2–3 गुना मुनाफा
बिना कंद बोए तैयार करें लाखों बीज
CPRI से आलू बीज पाने का तरीका
बीज की लागत आधी करने का तरीका