हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसान सुमन सिंह की यूनिट में रोजाना 2.5 टन मशरूम स्पॉन यानी मशरूम का बीज तैयार होता है। गेहूं से बनने वाले इस बीज को 122°C पर स्टरलाइज करने से लेकर प्योर कल्चर डालने और कोल्ड रूम में स्टोर करने तक, जानिए मशरूम स्पॉन तैयार करने की पूरी प्रक्रिया। कैसे 11–12 दिन में तैयार होता है मशरूम का बीज और क्या है इसकी कीमत? देखिए यह खास वीडियो।
HIGHLIGHTS
कुरुक्षेत्र की यूनिट में रोजाना 2.5 टन मशरूम स्पॉन, सीजन में 400 टन उत्पादन
गेहूं से तैयार होता है मशरूम का बीज, एक किलो स्पॉन की कीमत ₹90
122°C पर सवा दो घंटे की स्टरलाइजेशन प्रक्रिया
USA से मंगाए गए प्योर कल्चर से तैयार होता है मशरूम स्पॉन
11–12 दिन में तैयार होता है मशरूम का बीज, फिर कोल्ड रूम में स्टोरेज
एक क्विंटल कंपोस्ट खाद में इस्तेमाल होता है एक किलो मशरूम स्पॉन