विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Chhattisgarh Big News For Sugarcane Farmers Government Announced Bonus Thousands Of Farmers Will Get Benefi

Chhattisgarh: गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बोनस देने का एलान किया, हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

गांव जंक्शन डेस्क, रायपुर Published by: Devesh Saraswat Updated Tue, 13 Oct 2026 01:07 PM IST
सार

  • छत्तीसगढ़ सरकार 2025-26 पेराई सीजन के लिए गन्ना किसानों को बोनस देने का एलान किया है
  • इस कदम के तहत सहकारी मिलो को गन्ना बेचने वाले किसानों को 95.95 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस मिलेगा।
  • 31,000 से अधिक किसानों को कुल लगभग ₹51.09 करोड़ का बोनस वितरित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2025-25 पेराई सत्र के लिए गन्ना किसानों को बोनस देने का एलान किया।
छत्तीसगढ़ सरकार ने 2025-25 पेराई सत्र के लिए गन्ना किसानों को बोनस देने का एलान किया। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए बोनस देने का एलान किया है। इस कदम के तहत बीते पेराई सीजन (2025-26) में सहकारी मिलों को गन्ना बेचने वाले किसानों को 95.95 रुपेय प्रति क्विंटल की दर से बोनस का भुगतान किया जाएगा। सराकर के अनुसार, इस बोनस का फायदा 31 हजार से ज्यादा किसानों तक पहुंचेगा।

किसानों को बंटेगा 51 करोड़ रुपये से ज्यादा का बोनस
बीते पेराई सीजन के दौरान प्रदेश की चारों सहकारी मिलो ंमें कुल 53,25,120 क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है। इस कुल पेराई के आधार पर प्रदेश के 31 हजार से ज्यादा गन्ना विक्रेता किसानों को लगभग 51.09 करोड़ रुपये की बोनस राशि प्राप्त होगी। सरकार का मानना है कि इस बढ़ी हुई बोनस राशि से किसानों को खेती की लागत निकालने, समय पर कृषि कार्य पूरा करने और आने वाली फसल की बेहतर तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी।

ऐसे की गई है बोनस की गणना
पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ने का FRP 329.05 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, अब इसमें बोनस जोड़कर किसानों को कुल 425 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा।

कवर्धा के भोरमदेव कारखाने के किसानों को मिलेगा 24.55 करोड़ रुपये
इस फैसले का एक बड़ा लाभ कवर्धा के राम्हेपुर स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित के किसानों को भी मिलेगा। सरकार के अनुसार, इस कारखाने में पेराई सत्र 2025-26 के दौरान कुल 25,58,188 क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है। यहां गन्ना बेचने वाले 14,961 किसानों को 95.95 रुपये प्रति क्विंटल की दर से लगभग 24.55 करोड़ रुपये की बोनस राशि दी जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन