कीवी, जिसे कभी विदेशी और महंगा फल माना जाता था, अब हिमाचल, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल के पहाड़ी किसानों के लिए बागवानी का नया विकल्प बन रहा है। लेकिन क्या कीवी की खेती वाकई आसान कमाई का जरिया है? इस वीडियो में बागेश्वर और नैनीताल के किसानों से जानिए कीवी की खेती का असली अनुभव, हाईटेक बागवानी, नर-मादा पौधों का प्रबंधन, उत्पादन, बाजार और कमाई का पूरा गणित। साथ ही समझिए कि कीवी की खेती शुरू करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
HIGHLIGHTS
पहाड़ों में कीवी बना किसानों की नई कमाई का जरिया
74 साल की उम्र में किसान खुद संभाल रहे कीवी का बाग
दिल्ली यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट ने गांव लौटकर शुरू की हाईटेक कीवी खेती
ट्रेलिस, ड्रिप और नई वैरायटी से कीवी की आधुनिक बागवानी
बागेश्वर का शामा बना कीवी उत्पादन का बड़ा केंद्र
4 एकड़ में 700 पौधे, सालाना 200 क्विंटल कीवी उत्पादन