विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Icar Dare School Children Involved Cleanliness Drive Information Given Making Compost From Waste

ICAR-DARE: स्वच्छता अभियान में स्कूली बच्चों को जोड़ा, कचरे से खाद बनाने की दी जानकारी

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Thu, 24 Sep 2026 06:40 PM IST
सार

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत DARE-ICAR ने स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया। उत्तर सिक्किम में बच्चों को वर्मी कम्पोस्ट बनाने की जानकारी दी गई।

स्वच्छता अभियान में स्कूली बच्चों को जोड़ा
स्वच्छता अभियान में स्कूली बच्चों को जोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की आदत बच्चों में बढ़ाने के लिए कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने कई गतिविधियां शुरू की हैं। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ICAR के संस्थानों ने स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया।

देशभर में ICAR के संस्थानों और उनके केंद्रों की ओर से स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। खास तौर पर पूर्वोत्तर राज्यों में स्कूलों और आसपास के गांवों में बच्चों और स्थानीय लोगों को अभियान से जोड़ा गया।

बच्चों को कचरे से खाद बनाने की जानकारी
ICAR के कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (ATARI), गुवाहाटी की टीम ने उत्तर सिक्किम में विद्यार्थियों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन की जानकारी देने की पहल की। इसके तहत विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), उत्तर सिक्किम का भ्रमण कराया गया। यहां बच्चों को साफ-सफाई के साथ वर्मी कम्पोस्ट बनाने की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि जैविक कचरे का सही तरीके से इस्तेमाल कर उपयोगी खाद तैयार की जा सकती है। इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाने और कचरे का बेहतर प्रबंधन समझाना था।

गांवों और सड़क किनारे चलाया सफाई अभियान
मेघालय के री-भोई कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) ने आसपास के गांवों और सड़कों के किनारे सफाई अभियान चलाया। इसमें KVK के कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों को साफ-सफाई रखने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के जरिए यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें पूरे समुदाय की भागीदारी जरूरी है।

स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर जोर
DARE-ICAR और उसके संस्थानों की इन गतिविधियों का उद्देश्य स्वच्छता का संदेश केवल संस्थानों तक सीमित न रखना है। इसके जरिए स्कूली बच्चों, ग्रामीण समुदायों और आम लोगों को स्वच्छता अभियान से जोड़ा जा रहा है।

अभियान में साफ-सफाई के साथ कचरे के सही प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है। ICAR के संस्थानों का प्रयास है कि बच्चों और समुदायों में स्वच्छता को रोजमर्रा की आदत बनाने के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन