विज्ञापन
Home› Video› Khabar Junction› Gas Electricity And Fertilizer From Cow Dung 3 Farmers Adopt A Biogas Model That Brings Lpg And Diesel Expe

गोबर से गैस, बिजली और खाद : 3 किसानों ने अपनाया बायोगैस का ऐसा मॉडल, LPG-डीजल का खर्च जीरो

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: shreya singh Updated Mon, 09 Nov 2026 05:10 PM IST
Gas, electricity, and fertilizer from cow dung: 3 farmers adopt a biogas model that brings LPG and diesel expe
विज्ञापन

रसोई गैस, बिजली और डीजल के खर्च से राहत पाने के साथ खेतों के लिए मुफ्त जैविक खाद भी तैयार की जा सकती है। इसका रास्ता दिखा रही है बायोगैस तकनीक। गोबर, रसोई के गीले कचरे और फसल अवशेषों से बनने वाली बायोगैस आज ग्रामीण परिवारों और डेयरी किसानों के लिए सस्ती ऊर्जा का विकल्प बन रही है। उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक युवा गोपालक ने 350 क्यूबिक मीटर का बायोगैस प्लांट लगाकर गांव के 125 घरों तक गैस पहुंचाई है। वहीं, राजस्थान के भरतपुर में एक किसान 11 साल से इसी तकनीक से खाना बनाने, बिजली चलाने और सिंचाई करने की जरूरत पूरी कर रहा है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में 200 पशुओं की डेयरी में भी गोबर से गैस बनाने और उसे सीधे रसोई तक पहुंचाने का मॉडल अपनाया गया है। जानिए कैसे काम करता है बायोगैस प्लांट, इसे लगाने में कितना खर्च आता है और गैस के साथ निकलने वाली स्लरी से किसान कैसे अतिरिक्त फायदा उठा सकते हैं। 

HIGHLIGHTS 
गोबर से बनेगी गैस, बचेगी सिलेंडर की कीमत
गोबर गैस से चूल्हा, खेतों को मिलेगी जैविक खाद
बायोगैस से गांव होंगे आत्मनिर्भर, किसानों का खर्च होगा कम
गोबर से गैस और स्लरी से कमाई, जानिए पूरा मॉडल
रसोई से खेत तक काम आएगी बायोगैस, ऐसे घटाएं खर्च
गोबर को कचरा नहीं, कमाई का जरिया बनाएं 

विज्ञापन
विज्ञापन