Home›Khabar Junction›
Animal Husbandry Shandya First Place In District And Third In State Received Prize Of One Lakh Rupees
पशुपालन में मिसाल बनीं महिला पशुपालक : जिले में पहला और प्रदेश में तीसरा स्थान, मिला एक लाख का पुरस्कार
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Mon, 09 Nov 2026 05:33 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के उमरिया में गोवर्धन पूजा पर गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ। पशुपालक संध्या पांडेय को जिले में पहला और प्रदेश में तीसरा स्थान मिलने पर एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।
पशुपालन में मिसाल बनीं महिला पशुपालक
- फोटो : गांव जंक्शन
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौवंश संरक्षण और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। मानपुर जनपद पंचायत के डोडका गांव स्थित कामधेनु गौशाला में गोवर्धन पूजा एवं गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान जिले में पहला और प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने वाली पशुपालक संध्या पांडेय को एक लाख रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर राखी सहाय और अन्य अतिथियों ने गोवर्धन पर्वत और गौवंश की पूजा-अर्चना के साथ की। इस दौरान ग्रामीणों ने उज्जैन की तिलकेश्वर गौशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में आयोजित राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा।
खेती के साथ पशुपालन से बढ़ सकती है किसानों की कमाई
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर राखी सहाय ने कहा कि खेती के साथ गौवंश पालन भी किसानों की आमदनी बढ़ाने का अच्छा जरिया बन सकता है। किसान खेती और उद्यानिकी के साथ भारतीय नस्ल की गायों का पालन करें तो उनके पास कमाई का एक अतिरिक्त साधन होगा। इससे किसान आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और पशुपालकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। किसानों को इन योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाना चाहिए।
गायों को परिवार के सदस्य की तरह रखने की अपील
कलेक्टर ने गौवंश के संरक्षण और देखभाल पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में गाय को विशेष स्थान दिया गया है। लेकिन केवल पूजा करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी उचित देखभाल करना भी जरूरी है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे गायों को परिवार के सदस्य की तरह रखें और उन्हें सड़कों पर खुला न छोड़ें। गौवंश का संरक्षण धार्मिक आस्था के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी मददगार है।
उत्कृष्ट पशुपालकों को प्रोत्साहित कर रही सरकार
कार्यक्रम में एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी ने कहा कि प्रदेश सरकार के आह्वान पर हर साल गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के जरिए बेहतर काम करने वाले पशुपालकों को सम्मानित और प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने और खेती के साथ पशुपालन को भी अपनाने की अपील की।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।