राजस्थान देश का करीब 60–65% जौ उत्पादन करता है। जौ की खेती में गेहूं के मुकाबले 2–3 सिंचाई और लगभग आधे उर्वरक की जरूरत पड़ती है, जिससे किसानों की लागत कम रहती है। इस वीडियो में जानिए जौ की उन्नत किस्में RD 2715 और RD 3064 की खासियत, इनसे मिलने वाली पैदावार, दाना और हरे चारे का उत्पादन और अलग-अलग मिट्टी के लिए उपयुक्त किस्में। साथ ही जानिए जौ की बुवाई का सही समय, बीज की मात्रा और प्रमाणित बीज ऑनलाइन बुक करने का तरीका।
डॉ. एस. एस. राजपूत, वैज्ञानिक, RARI जयपुर से जानिए जौ की खेती की पूरी जानकारी।
HIGHLIGHTS
राजस्थान में होता है देश का 60-65% जौ उत्पादन
गेहूं से कम लागत, 2-3 सिंचाई भी कम; जौ की खेती के फायदे
एक हेक्टेयर में 100 क्विंटल तक पैदावार, जौ की नई किस्में तैयार
RD 2715 से दाना भी, चारा भी; 60 दिन में पहली कटाई
RD 3064 माल्ट जौ की नई किस्म, 92 क्विंटल तक उत्पादन क्षमता
5 से 20 नवंबर तक जौ की बुवाई, जानें किस जमीन में कौन सी किस्म लगाएं