विज्ञापन
Home› Start Up› Tech Chabutra› Updating Email In Aadhaar Card Made Easy Now Add Or Change Free From Home Using Aadhaar App Learn How

आधार कार्ड में ईमेल अपडेट करना हुआ आसान : अब घर बैठे Aadhaar App से मुफ्त में जोड़ें या बदलें, जानें कैसे

गांव जंक्शन डेस्क, दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Sat, 04 Jul 2026 12:44 PM IST
सार

UIDAI के अनुसार, 4 करोड़ (40 मिलियन) से अधिक लोगों ने Aadhaar App के जरिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट किया है। करीब 10 लाख लोगों ने एप के माध्यम से अपना पता अपडेट किया है। 
 

मोबाइल से घर बैठे अपडेट होगा आधार
मोबाइल से घर बैठे अपडेट होगा आधार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अब लोगों को Aadhaar App के माध्यम से घर बैठे ही अपने आधार में ईमेल आईडी जोड़ने या अपडेट करने की सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए अब आधार सेवा केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से अगले छह महीने तक पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध रहेगी।इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, यह नई सुविधा लोगों की सुविधा बढ़ाने और आधार सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

दो दिन में ढाई लाख से अधिक लोगों ने किया उपयोग
UIDAI के मुताबिक, सेवा शुरू होने के केवल दो दिनों के भीतर ही 2.5 लाख से अधिक लोगों ने Aadhaar App के जरिए अपने आधार में ईमेल आईडी अपडेट कर ली है। नया Aadhaar App Android और Apple iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

ईमेल लिंक कराने के क्या होंगे फायदे?
आधार से ईमेल आईडी जोड़ने पर कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी, जैसे-
  • आधार ऑथेंटिकेशन होने पर तुरंत ईमेल अलर्ट मिलेगा।
  • आधार से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी समय पर प्राप्त होगी।
  • सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ेगी।
  • भविष्य में ऑनलाइन आधार सेवाओं का उपयोग करना और आसान होगा।

मोबाइल से ही मिलेंगी कई सुविधाएं
नया Aadhaar App केवल ईमेल अपडेट तक सीमित नहीं है। इसके माध्यम से उपयोगकर्ता अपने स्मार्टफोन से ही कई अन्य सेवाओं का लाभ भी उठा सकते हैं, जिनमें शामिल हैं-
  • मोबाइल नंबर अपडेट करना
  • पता (Address) बदलना
  • आधार से जुड़ी अन्य डिजिटल सेवाओं का उपयोग

अब तक करोड़ों लोगों ने उठाया लाभ
UIDAI के अनुसार, 4 करोड़ (40 मिलियन) से अधिक लोगों ने Aadhaar App के जरिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट किया है। करीब 10 लाख लोगों ने एप के माध्यम से अपना पता अपडेट किया है। 

ऐसे करें आधार में ईमेल अपडेट
  • अपने मोबाइल में Aadhaar App डाउनलोड करें या उसे अपडेट करें।
  • एप में लॉगिन करें।
  • Update Email विकल्प चुनें।
  • अपनी नई ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें।
  • सफल सत्यापन के बाद ईमेल आईडी आधार से लिंक हो जाएगी।

UIDAI ने सभी आधार धारकों से अपील की है कि वे इस मुफ्त सुविधा का लाभ उठाकर अपने आधार में ईमेल आईडी अवश्य जोड़ें या अपडेट करें, ताकि भविष्य में आधार से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर प्राप्त होती रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन