विज्ञापन
Home› Start Up› Tech Chabutra› India Emerging As Global Hub For Agricultural Innovation Syngenta Launches Ai Chatbot Tez

कृषि तकनीक: कृषि क्षेत्र की कंपनी सिंजेंटा ने लॉन्च किया वॉयस-सक्षम कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित चैटबॉट 'तेज'

पंकज जोशी, वरिष्ठ कृषि पत्रकार Published by: Umashankar Mishra Updated Sat, 16 May 2026 04:04 PM IST
सार

फसल सुरक्षा, बीज तथा किसान-केंद्रित समाधान विकसित करने वाली वैश्विक कंपनी सिंजेंटा ने भारत को वैश्विक कृषि नवाचार का प्रमुख केंद्र बताते हुए “तेज़” चैटबॉट लॉन्च किया और अनुसंधान व डिजिटल पहलों के जरिए किसान-केंद्रित समाधान मजबूत करने पर जोर दिया।

हैदराबाद में कैमिला ने महिला किसानों से बातचीत की और उनके अनुभवों, चुनौतियों और आकांक्षाओं को जाना।
हैदराबाद में कैमिला ने महिला किसानों से बातचीत की और उनके अनुभवों, चुनौतियों और आकांक्षाओं को जाना। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि विज्ञान कंपनी सिंजेंटा की वैश्विक अनुसंधान एवं विकास प्रमुख कैमिला कोर्सी भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान कंपनी ने किसानों के लिए वॉयस-सक्षम कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित चैटबॉट 'तेज' लॉन्च किया है। यह डिजिटल मंच किसानों और टीमों को त्वरित और सरल जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

हैदराबाद में कैमिला ने महिला किसानों से बातचीत की और उनके अनुभवों, चुनौतियों और आकांक्षाओं को जाना। इस दौरान उन्होंने हैदराबाद स्थित जैविक/प्राकृतिक आधार पर कृषि उत्पाद और तकनीक विकसित करने वाली कंपनी वैलाग्रो बायोसाइंसेज का भी दौरा किया। 

बता दें कि सिंजेंटा को फसल सुरक्षा, बीज तथा किसान-केंद्रित समाधान विकसित करने के लिए जाना जाता है। कैमिला कोर्सी का यह दौरा भारत को विज्ञान-आधारित कृषि नवाचार, किसान-केंद्रित समाधान और सतत विकास के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

कैमिला ने हैदराबाद और अन्य कृषि क्षेत्रों में किसानों से मुलाकात कर जमीनी स्तर पर कंपनी के प्रभाव को समझा। इस दौरान कैमिला ने हैदराबाद स्थित अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने प्रयोगशालाओं, विकास योजनाओं और खेतों में चल रहे परीक्षणों को देखा। 

कैमिला कोर्सी ने कहा कि 'सिंजेंटा में नवाचार की शुरुआत खेतों से होती है, जहां किसान केंद्र में होते हैं। भारत वैज्ञानिक प्रतिभा और कृषि विविधता का शक्तिशाली केंद्र है, जो वैश्विक कृषि समाधान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।'

कंपनी का मानना है कि भारत वैश्विक कृषि नवाचार का प्रमुख केंद्र बन रहा है, जहां किसानों के करीब विकसित होने वाले समाधान बड़े पैमाने पर प्रभाव डाल सकते हैं। इसी दृष्टिकोण के साथ सिंजेंटा भारत में अनुसंधान, डिजिटल नवाचार और क्षमता निर्माण में लगातार निवेश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन