विज्ञापन
Home› Start Up› Tech Chabutra› Bihar The Government Is Offering A Subsidy Of Up To 1 Crore For Setting Up A Jaggery Industry Apply

Bihar: किसानों के लिए बड़ा मौका, गुड़ उद्योग लगाने पर सरकार देगी 1 करोड़ रुपये तक सब्सिडी, ऐसे करे आवेदन

गांव जंक्शन डेस्क, पटना Published by: Devesh Saraswat Updated Sun, 23 Nov 2025 01:12 PM IST
सार

बिहार में गुड़ (Jaggery) उत्पादन को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार ने बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप भी अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी अहम है।
 

सरकार मदद से शुरू करें गुड़ उघोग।
सरकार मदद से शुरू करें गुड़ उघोग। - फोटो : Jaggery, Jaggery medicinal properties, Jaggery products, ODOP Jaggery, Farm to Fork Summit, Sugarcan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने किसानों और निवेशकों के लिए सुनहरा मौका पेश किया है। प्रदेश में गुड़ (Jaggery) उत्पादन को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार ने बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप भी अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी अहम है।

किसानों और निवेशकों को मिलेगा अनुदान
गन्ना उद्योग विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सरकार गुड़ उत्पादन इकाई लगाने के लिए जरूरी पूंजी का 50 फीसदी तक आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करेगी। आर्थिक सहायता की राशि इकाई की पेराई क्षमता के आधार पर तय की गई है।

सब्सिडी का पूरा गणित समझे
सरकार ने क्षमता के अनुसार अनुदान की चार श्रेणियां बनाई हैं। 5 से 20 टन प्रतिदिन क्षमता वाली इकाई पर अधिकतम 6 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा। 21 से 40 टन प्रतिदिन की क्षमता पर अधिकतम 15 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी। वही, 41 से 60 टन प्रतिदिन की क्षमतापर 45 लाख रुपये तक का अनुदान मिल सकता है। इसी तरह 60 टन प्रतिदिन से अधिक की क्षमता वाली यूनिट लगाने पर सरकार अधिकतम 1 करोड़ रुपये तक की भारी सब्सिडी देगी है।

ऐसे करें आवेदन
इस योजना के सातवें चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसान और उद्यमी 25 नवंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के लिए आपको गन्ना उद्योग विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (ccs.bihar.gov.in) पर जाना होगा। अगर आपको आवेदन करने में कोई परेशानी हो रही है या योजना से जुड़ी अधिक जानकारी चाहिए, तो आप अपने जिले के गन्ना अधिकारी (District Sugarcane Officer) या सहायक निदेशक से संपर्क कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन