विज्ञापन
Home› Start Up› Tech Chabutra› Battery Does Your Smartphone Battery Drain Quickly These 5 Factors Are Responsible Learn Tips To Make Your

Battery: स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म होती है? ये 5 चीज जिम्मेदार हैं, जानें देर तक बैटरी चलाने के टिप्स...

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Sun, 23 Nov 2025 12:40 PM IST
सार

स्मार्टफोन की बैटरी का तेजी से खत्म होना बेहद आम समस्या बन गई है। चाहे आपके पास एंड्रॉइड फोन हो या आईफोन, कई बार हमें पता ही नहीं चलता कि बैटरी क्यों इतनी जल्दी लाल निशान की ओर लुढ़क रही है। अच्छी बात यह है कि इन समस्याओं को बिना किसी मैकेनिक या एक्सपर्ट की मदद के घर पर ही ठीक किया जा सकता है। हैं।

इस तरह स्मार्टफोन की बैटरी तेजी से खत्म नहीं होगी।
इस तरह स्मार्टफोन की बैटरी तेजी से खत्म नहीं होगी। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्टफोन की बैटरी का तेजी (Battery Drain) से खत्म होना बेहद आम समस्या बन गई है। चाहे आपके पास एंड्रॉइड फोन हो या आईफोन, कई बार हमें पता ही नहीं चलता कि बैटरी क्यों इतनी जल्दी लाल निशान की ओर लुढ़क रही है। अच्छी बात यह है कि इन समस्याओं को बिना किसी एक्सपर्ट की मदद के घर पर ही ठीक किया जा सकता है। हैं।

बैकग्राउंड में चुपके से चलने वाले एप
ज्यादातर एप तब भी काम करते रहते हैं जब आप उनका इस्तेमाल नहीं कर रहे होते। सोशल मीडिया, मैसेजिंग, मैप्स और शॉपिंग एप हर सेकंड रिफ्रेश होते हैं और नोटिफिकेशन भेजते रहते हैं। इस सब में मोबाइल डाटा और बैटरी दोनों की खपत होती है। इस फालतू की बैटरी खपत को रोकने के लिए Recent Apps में जाकर उन एप को बंद कर दें जिनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। सेटिंग्स में जाकर ज्यादा पावर लेने वाले एप की बैकग्राउंड एक्टिविटी बंद करें। जिन एप का ज्यादा काम नहीं है, उनका ऑटो-सिंक भी बंद कर दें।

 स्क्रीन की ज्यादा ब्राइटनेस
फोन की स्क्रीन बैटरी की खपत करने वाला सबसे बड़ा हिस्सा है। जरूरत से ज्यादा ब्राइटनेस रखने या ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले जैसा फीचर चालू रखने से बैटरी की लाइफ बहुत तेजी से कम होती है। ऐसे में आप फोन में ऑटो-ब्राइटनेस ऑन करें या खुद ब्राइटनेस को कम रखें। जब जरूरत न हो तो ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले बंद कर दें। डार्क मोड का इस्तेमाल करें, इससे एमोलेड स्क्रीन वाले फोन में काफी बैटरी बचती है।

पुराना सॉफ्टवेयर या खराब एप भी वजह
सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी, एप के पुराने वर्जन या रुके हुए सिस्टम अपडेट के कारण फोन की प्रोसेसिंग पर असर पड़ता है, जिससे बैटरी जल्दी खत्म होती है। इसका उपाय है कि अपने फोन को हमेशा ताजा सॉफ्टवेयर पर अपडेट रखें। प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से सभी एप को अपडेट करें। जो एप बार-बार गड़बड़ी दिखा रहे हों या ठीक से काम न कर रहे हों, उन्हें फोन से हटा दें।

कमजोर नेटवर्क या सिग्नल
जब आप ऐसी जगह होते हैं जहां नेटवर्क कमजोर होता है, तो आपका मोबाइल फोन सिग्नल पकड़ने के लिए अपनी पावर बढ़ा देता है। इस कोशिश में बैटरी बहुत तेजी से डिस्चार्ज होती है। अगर मोबाइल नेटवर्क स्थिर नहीं है तो वाई-फाई का इस्तेमाल करें। जहां सिग्नल बहुत कम हो, वहां थोड़ी देर के लिए 'एयरप्लेन मोड' लगा दें। अगर आपके इलाके में 5G कवरेज सही नहीं है, तो उसे सेटिंग्स से बंद कर दें।

बैटरी का पुराना होना
समय के साथ फोन की बैटरियां खुद कमजोर होने लगती हैं। अगर आपका फोन 2 से 3 साल पुराना है, तो हो सकता है कि बैटरी की हेल्थ काफी गिर गई हो। आईफोन और कुछ एंड्रॉइड फोन में बैटरी हेल्थ चेक करने का विकल्प होता है, उसे देखें। पूरी रात फोन चार्ज करने और सस्ते चार्जर के इस्तेमाल से बचें। अगर बैटरी की हेल्थ 80 प्रतिशत से नीचे आ गई है, तो बैटरी बदलवाने पर विचार करें।


विज्ञापन
विज्ञापन