Home›Start Up›
National Startup Awards 6 0 Opens Applications Winners To Receive Rs 25 Lakh In 20 Categories
राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 6.0 के लिए करें आवेदन: कृषि समेत 20 श्रेणियों में 25-25 लाख का Award पाने का अवसर
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Umashankar Mishra
Updated Tue, 10 Nov 2026 07:29 PM IST
सार
उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार के छठे संस्करण के आवेदन शुरू किए हैं, जिसमें कृषि से अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तक 20 श्रेणियों में हर विजेता को 25 लाख रुपये मिलेंगे। कृषि-खाद्य उत्पादन और खाद्य प्रसंस्करण पर जोर वाली 'सप्त धारा' दृष्टि से जुड़े समाधान वाले छात्र भी आवेदन कर सकेंगे।
कृषि से अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तक 20 क्षेत्रवार श्रेणियों में मिलेंगे पुरस्कार।
- फोटो : AI Image
उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार के छठे संस्करण के आवेदन शुरू कर दिए हैं। हर श्रेणी में 25 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। ये पुरस्कार नवाचार, स्केलेबिलिटी, स्थिरता और सामाजिक-आर्थिक प्रभाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टार्टअप को मिलेंगे।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की 'स्टार्टअप इंडिया' पहल के तहत आयोजित इस प्रक्रिया में कृषि से अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तक 20 क्षेत्रवार श्रेणियां हैं।
महिला-नेतृत्व वाले स्टार्टअप, पूर्वोत्तर स्टार्टअप उत्कृष्टता, छात्र नवप्रवर्तक और उभरते उद्यमियों के लिए भी विशेष श्रेणियां हैं। चयनित स्टार्टअप को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और उद्योग हितधारकों व संभावित निवेशकों तक पहुंच आसान होगी।
कौन कर सकता है आवेदन
डीपीआईआईटी-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप 20 क्षेत्रवार और विशेष श्रेणियों में आवेदन के पात्र हैं। विभाग से 2.6 लाख से अधिक इकाइयां स्टार्टअप के रूप में मान्य हैं। 10 साल और उससे अधिक उम्र के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके प्रस्तावित समाधान 'विकसित भारत 2047' और 'शक्ति की सप्त धारा' की दृष्टि के अनुरूप हों।
'सप्त धारा' क्या है...?
15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा तेज करने के लिए सात सूत्रीय सुधार ढांचा 'सप्त धारा' रखा था। इसका फोकस विनिर्माण, कृषि-खाद्य उत्पादन व खाद्य प्रसंस्करण, प्रौद्योगिकी व नवाचार, लॉजिस्टिक्स, रक्षा, हरित व नीली अर्थव्यवस्था और सॉफ्ट पावर पर है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।