Home›Sair Sapata›Swad Gali›
Turnip And Jaggery Dish Sweet Winter Treat Delicious Healthy Traditional Dish That Comes From Generations Of F
शलगम गुड़वाले : सर्दियों का मीठा जादू, स्वाद और सेहत वाली देसी डिश, जो आती है पीढ़ियों की रसोई से
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Fri, 07 Nov 2025 05:09 PM IST
सार
शलगम गुड़वाले, जो परंपरा, स्वाद और अपनापन तीनों का संगम है। यह एक ऐसी देसी डिश है जिसमें शलगम और उसकी ताजा पत्तियां धीमी आंच पर गुड़ के साथ पकाई जाती हैं, जिससे इसका स्वाद हल्का मीठा और बेहद सुकूनभरा हो जाता है।
सर्दियों ने दस्तक दे दी है। ये मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं ही नहीं, बल्कि स्वादिष्ट खानों की चाहत भी लेकर आता है। खासकर उत्तर भारत के घरों में अलग-अलग पकवानों की खुशबू उठती है। इस मौसम में आज ऐसी देसी डिश की बात करेंगे, जो स्वाद, सेहत और परंपरा का संगम है। यह स्वादिष्ट डिश शलगम गुड़वाले कहलाती है। इस रेसिपी के बारे में सेफ रितिका गिल का कहना है कि यह एक ऐसी देसी डिश है जिसमें शलगम और उसकी कोमल पत्तियां धीमी आंच पर गुड़ के साथ पकाई जाती हैं, जिससे इसका स्वाद हल्का मीठा और बेहद सुकूनभरा हो जाता है।
कई परिवारों में यह व्यंजन सिर्फ खाने की चीज नहीं, बल्कि यादों का हिस्सा है। रितिका का कहना है, "अपने घर में भी यह परंपरा मेरी मां (सैली) ने अपनी सास (माताजी) से सीखी थी, विवाह के बाद सर्दियों में सीखा गया उनका पहला पकवान। तब से लेकर आज तक ‘शलगम गुड़वाले’ सिर्फ एक रेसिपी नहीं, बल्कि घर की गर्माहट और पीढ़ियों से चली आ रही सीख का प्रतीक बन चुका है।"
शलगम गुड़वाले बनाने की विधि
सामग्री: (4 लोगों के लिए)
शलगम- 500 ग्राम
शलगम की ताजा पत्तियां- 1 कप
घी- 2 टेबल स्पून
हींग- 1 चुटकी
जीरा- आधा चम्मच
अदरक (कद्दूकस किया हुआ)- 1 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
धनिया पाउडर- 2 टेबल स्पून
हल्दी- एक चौथाई चम्मच
सेंधा नमक- स्वादानुसार
गुड़ (कुचला हुआ)- 1 चम्मच
नींबू रस- 1 चम्मच
बनाने की विधि
शलगम और उसकी पत्तियां अलग कर लें, अच्छी तरह धोकर शलगम को हल्का खुरचें और चार टुकड़ों में काट लें। पत्तियों को बारीक काटें। एक पैन में घी गरम करें, उसमें हींग डालें और हल्की खुशबू आने तक भूनें। थोड़ा पानी डालें और फिर जीरा डालकर चटकने दें। अब इसमें अदरक डालें और कुछ सेकंड भूनें। फिर लाल मिर्च, धनिया और हल्दी डालकर 4-5 सेकंड चलाएं।
अब शलगम और उसकी पत्तियां डालें, मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं। सेंधा नमक और लगभग डेढ़ कप गुनगुना पानी डालकर ढक दें। मध्यम आंच पर शलगम के नरम होने तक पकाएं। जब शलगम पक जाए, तब गुड़ डालें और 2 सेकंड तक धीरे-धीरे चलाएं। अंत में नींबू रस डालें और स्वाद जांचें। पकने के बाद इसे सर्विंग डिश में निकालें, ऊपर से पत्तियां सजाएं और गरमागरम रोटी या पराठे के साथ परोसें।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।