Navratri Thali: कुट्टू के पकौड़े, मूंगफली की कढ़ी और मखाना खीर, 6 व्यंजन वाली व्रत थाली बनाने का आसान तरीका...
गांव जंक्शन डेस्क, लखनऊ
Published by: Devesh Saraswat
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:35 PM IST
सार
19 मार्च से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में हर दिन मां दुर्गा के 9 अवतारों में से एक की पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान व्रत रहना भी काफी शुभ माना जाता है। व्रत (Fast Dishes) के इन 9 दिनों के दौरान एक जैसा खाना खाकर ऊबने से बचने के लिए स्वाद से भरपूर और आसानी से बनने वाली 6 व्यंजनों वाली इस खास थाली (Navratri Thali) के बारे में जानें
19 मार्च से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में हर दिन मां दुर्गा के 9 अवतारों में से एक की पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान व्रत (Navaratri Fast) रहना भी काफी शुभ माना जाता है। व्रत के इन 9 दिनों के दौरान एक जैसा खाना खाकर ऊबने से बचने के लिए स्वाद से भरपूर और आसानी से बनने वाली 6 व्यंजनों वाली इस खास थाली (Navratri Thali) के बारे में जानें
समा चावल का पुलाव
हिंदू धर्म से जुड़े कई व्रतों में समा चावल का उपयोग होता है। देश के पहाड़ी हिस्सों में उगने वाला इस चावल को व्रत का चावल भी कहते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में इसे अच्छी तरह धोकर अलग रख लें। अब घी में जीरा, हरी मिर्च और समा चावल डाल दें। इसके बाद जरूरत के हिसाब से पानी और सेंधा नमक डालकर पकाएं।
महाराष्ट्र की मशहूर मूंगफली की कढ़ी
अब थाली का दूसरा व्यंजन - मूंगफली की कढ़ी बनाएं। यह महाराष्ट्र में खूब चाव से खाई जाती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले घी में जीरा, हरी मिर्च, करी पत्ता, हिंग और अच्छी तरह से भुनी हुई मूंगफली का पेस्ट डालें। अब कुछ देर इस सब के भुनने के बाद इसमें पानी और दही डालें। खटास पसंद है, तो अमचूर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
कुट्टू के क्रिस्पी पकोड़े
अब तीसरा व्यंजन बनाने की तैयारी में जुटें। कुट्टू की पकोडों के बिना व्रत की थाली का क्या मजा? इसे बनाने के लिए कटे आलू, धनिया, हरी मिर्च और जीरे को कुट्टू के आटे के गाढ़े घोल में डालें। इस घोल में थोडा सा तेल डालने से पकोड़े काफी कुरकुरे बनते हैं। इन चीजों को डालने से पहले घोल को 20-25 मिनट के लिए अलग जरूर रखें। अब घोल तैयार होने के बाद तेज आंच में इसे पकोडों के आकार में डालें।
मेवों से भरी मखाना खीर
मीठे के बिना कोई भी दावत पूरी नहीं होती। खीर बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबलने रखा जाता है। दूसरी तरफ घी में मखाने, कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश को भून कर हल्का कूट लिया जाता है। इस कुटे हुए मेवे के मिश्रण को उबलते दूध में डालकर गाढ़ा होने तक पकाया जाता है। अंत में चीनी मिलाई जाती है। जो लोग चाहें, वे इसमें 3-4 घंटे पहले भिगोया हुआ साबूदाना भी मिला सकते हैं।
चटपटी शकरकंदी की सब्जी
यह इस थाली की एक बहुत ही आसान और जल्दी बनने वाली बोनस डिश है। इसे बनाने के लिए कड़ाही में घी गर्म करके उसमें जीरा, करी पत्ता और हरी मिर्च का पेस्ट भूना जाता है। फिर इसमें उबली, छिली और कटी हुई शकरकंदी डाली जाती है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें सेंधा नमक, धनिया पत्ता, थोड़ी सी चीनी, नींबू का रस और कुचली हुई भुनी मूंगफली डालकर अच्छी तरह मिलाया जाता है।
फलाहारी फ्रूट रायता
थाली को पूरा करने के लिए एक ताज़ा फलाहारी रायता भी शामिल किया गया है। इसे फेंटे हुए दही में केले के टुकड़े, अनार के दाने, भुना हुआ जीरा पाउडर, सेंधा नमक और हरा धनिया डालकर तुरंत तैयार किया जाता है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।