Home›Pashudhan›Poultry›
Up Poultry Conclave 2026 A New Push To Bridge Egg Demand Gap And Boost Farmers Income
UP Poultry Conclave 2026: अंडों की मांग व आपूर्ति के अंतर को पाटने और किसानों की आय बढ़ाने की एक बड़ी पहल
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Umashankar Mishra
Updated Tue, 14 Apr 2026 05:24 PM IST
सार
Poultry Conclave 2026: उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहा पोल्ट्री कॉन्क्लेव 2026 राज्य के अंडा उत्पादन और पोल्ट्री सेक्टर को मजबूत करने से जुड़ी बड़ी पहल मानी जा रही है। इस आयोजन से तकनीक, निवेश और किसानों की आय बढ़ाने के नए अवसर खुलने की उम्मीद है। जानिए, विस्तार से...
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में देशभर के वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, हैचरी संचालक, डॉक्टर और स्टार्टअप्स भाग लेंगे।
- फोटो : AI
Poultry Conclave 2026: उत्तर प्रदेश पोल्ट्री उद्योग को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। 15–16 अप्रैल को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाला ‘पोल्ट्री कॉन्क्लेव 2026’ राज्य में उत्पादन बढ़ाने, किसानों की आय सुधारने और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने का मंच बनेगा। कॉन्क्लेव में आधुनिक पोल्ट्री तकनीक, उत्पादकता बढ़ाने के उपाय और टिकाऊ खेती पर विशेष चर्चा होगी। साथ ही, निवेशकों, वैज्ञानिकों और किसानों के बीच साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।
अंडा उत्पादन प्रतिदिन 3.5 करोड़ से अधिक करने का लक्ष्य
उत्तर प्रदेश में अंडों की मांग और उत्पादन के बीच बड़ा अंतर है। जहां रोजाना 3.5 से 5.5 करोड़ अंडों की जरूरत है, वहीं उत्पादन करीब 1.5 से 2 करोड़ तक ही सीमित है। इस कमी को पूरा करने के लिए राज्य को दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है। पशुपालन विभाग के अनुसार, सरकार का लक्ष्य अगले दो वर्षों में अंडा उत्पादन बढ़ाकर प्रतिदिन 3.5 करोड़ से अधिक करना है। इसके लिए सब्सिडी, मुफ्त बिजली और नई नीतियों के जरिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
किसानों को होगा सीधा फायदा
इस पहल से न केवल उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि किसानों की आय में भी सुधार होगा। साथ ही, राज्य की दूसरे प्रदेशों पर निर्भरता कम होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कॉन्क्लेव में देशभर के वैज्ञानिक, पोल्ट्री एक्सपर्ट, हैचरी संचालक, डॉक्टर और स्टार्टअप्स हिस्सा लेंगे। यह मंच ज्ञान साझा करने और नई तकनीकों को अपनाने में मददगार साबित होगा।
लखनऊ में 14 अप्रैल को उत्तर प्रदेश पोल्ट्री कॉन्क्लेव 2026 की आधिकारिक प्रेस वार्ता आयोजित हुई।
- फोटो : @PoultryIndia15
पिछले कुछ वर्षों में राज्य में अंडा उत्पादन में तेजी आई है। जहां पहले यह आंकड़ा करीब 70-80 लाख प्रतिदिन था, वहीं अब यह बढ़कर करीब 2 करोड़ तक पहुंच चुका है। आने वाले समय में इसे 3 करोड़ से अधिक करने की योजना है। सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को पोल्ट्री हब के रूप में विकसित करना है। इसके लिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मुर्गी पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे एक मजबूत और टिकाऊ पोल्ट्री वैल्यू चेन तैयार हो सके।
पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रदेश के प्रथम पोल्ट्री कॉन्क्लेव में सहभागिता कर पोल्ट्री क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, निवेश अवसरों एवं विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का लाभ उठाएं।
पॉल्ट्री कॉन्क्लेव 2026 का पूरा विवरण दिनांक : 15-16 अप्रैल 2026 स्थान : मार्स हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ, यूपी
कॉन्क्लेव में कौन होंगे शामिल
पोल्ट्री पालक एवं हैचरी संचालक
उद्यमी / स्टार्टअप
वैज्ञानिक एवं शोधकर्ता
पशु चिकित्सक एवं विद्यार्थी
पॉल्ट्री कॉन्क्लेव के मुख्य आकर्षण
तकनीकी सत्र एवं विशेषज्ञ व्याख्यान
किसान-उद्यमी संवाद
नेटवर्किंग एवं निवेश अवसर
उत्तर प्रदेश पोल्ट्री कॉन्क्लेव-2026 के लिए आधिकारिक प्रेस वार्ता मंगलवार, 14 अप्रैल को, लखनऊ में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इसका आयोजन उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग द्वारा 'पोल्ट्री इंडिया' के सहयोग से किया गया था। इस कार्यक्रम में राज्य के पहले पोल्ट्री कॉन्क्लेव को 'पोल्ट्री से प्रगति की ओर' (Poultry to Progress) की थीम के तहत पेश किया गया।
पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रदेश के प्रथम पोल्ट्री कॉन्क्लेव में सहभागिता कर पोल्ट्री क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, निवेश अवसरों एवं विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का लाभ उठाएं। कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। https://www.poultryindia.co.in/uttarpradesh-poultry-conclave/
📢 उत्तर प्रदेश पोल्ट्री कॉन्क्लेव – 2026 पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रदेश के प्रथम पोल्ट्री कॉन्क्लेव में सहभागिता कर पोल्ट्री क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, निवेश अवसरों एवं विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का लाभ उठाएं pic.twitter.com/3iraxaEx5u
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।