विज्ञापन
Home› Pashudhan› Goatery› Uttar Pradesh Government Is Giving 30 To 50 Percent Subsidy For Goat Farming

Goat Farming: ये राज्य बकरी पालन के लिए दे रहा 50 लाख रुपये की सब्सिडी, जानिए कैसे उठाएं लाभ?

नई दिल्ली, गांव जंक्शन Published by: Nancy Bajpai Updated Thu, 06 Jun 2024 05:10 PM IST
सार

Goat Farming:राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत उत्तर प्रदेश में बकरी पालन पर सब्सिडी दी जा रही है। योजना के तहत किसान 100 से 500 बकरियों की यूनिट स्थापित कर सकते हैं।

बकरी पालन के लिए सब्सिडी
बकरी पालन के लिए सब्सिडी - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बकरी पालन को बढ़ावा देने की दिशा में उत्तर प्रदेश की सरकार काम कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार बकरी पालने वाले किसानों को 10 से 50 लाख  रुपये तक की सब्सिडी दे रही है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं।  बता दें कि बकरी पालन का प्रचलन ग्रामीण इलाकों में तेजी से बढ़ रहा है। बकरियों का दूध जितना पौष्टिक होता है, उतनी ही डिमांड बकरियों के मांस की भी है।  खासकर छोटे किसानों के लिए हमेशा से ही बकरी पालन कमाई का बड़ा और अहम हिस्सा रहा है।  उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड , राजस्थान समेत कई राज्यों में बकरी खरीदने-बेचने पर काफी पैसे कमाए जाते हैं।हालांकि कई ऐसे किसान भी है, जिन्हें नहीं मालूम कि वो बकरी पालन से मुनाफा कैसे कमा सकते हैं। ऐसे में अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और बकरी पालन करने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि यूपी के किसानों को सरकार बकरी पालन के लिए 10 से 50 लाख रुपये तक की सब्सिडी दे रही है। 

कैसे उठाए योजना का लाभ?

राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत उत्तर प्रदेश में बकरी पालन पर सब्सिडी दी जा रही है। योजना के तहत किसान 100 से 500 बकरियों की यूनिट स्थापित कर सकते हैं।100 बकरियों की यूनिट पर 20 लाख रुपये की लागत आती है, जिस पर 50 फीसदी यानी 10 लाख रुपये की सब्सिडी मिल सकती है। वहीं, 500 बकरियों की यूनिट के लिए 1 करोड़ रुपये की लागत निर्धारित की गई है, जिस पर 50 फीसदी यानी 50 लाख रुपये की सब्सिडी मिल सकती है।एकल किसान योजना के तहत आवेदन करके बकरी पालन पर 10 लाख रुपये की सब्सिडी मिल सकती है। एकल किसानों में पुरुष और महिला दोनों को सब्सिडी दी जाएगी। इस योजना से बकरी पालन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही साथ किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

कैसे करें आवेदन?

किसान एकल या सामूहिक रूप से आवेदन कर सकता है। इस योजना के तहत किसान www.udyamimitra.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत एकल किसान कम से कम 100 बकरियों की यूनिट शुरू कर सकता है, जिसके लिए किसान के पास पर्याप्त जमीन और जरूरी संसाधन होने चाहिए। आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसान को जमीन के कागजात समेत अन्य जरूरी दस्तावेज दिखाने होंगे।  जरूरी बात ये है कि योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को स्वयं सहायता समूह या फिर कृषि उत्पादक संगठन बनाना होगा। इसके अलावा बकरी पालन के लिए किसानों को सरकारी और निजी बैंक की तरफ से लोन भी दिया जा रहा है, ताकि कम लागत में बकरी पालन के व्यवसाय तो शुरू किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन