विज्ञापन
Home› Pashudhan› Goatery› Goat Breeding

Goat Farming: बकरी पालकों को ठंड में अधिक सतर्क रहने की जरूरत, ऐसे रखें अपनी बकरियों का खास ख्याल...

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Thu, 28 Nov 2024 06:05 PM IST
सार

GOAT FARMING: ठंड के मौसम में बकरी पालकों (Goat Herders) को बकरियों की विशेष देखभाल करनी पड़ती है। सर्दी बढ़ने के साथ बकरियों (Goats) की सेहत पर असर पड़ सकता है। अपनी बकरियों को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए इन बातों का रखें खास ख्याल, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। जानिए विस्तार से...

ठंड के मौसम में बकरियों की विशेष देखभाल करनी पड़ती है।
ठंड के मौसम में बकरियों की विशेष देखभाल करनी पड़ती है। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GOAT FARMING: ठंड के मौसम में बकरी पालकों (Goat Herders) को अपनी बकरियों की विशेष देखभाल करनी पड़ती है। बढ़ती ठंड के साथ बकरियों (Goats) की सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। इस दौरान बकरियों के मरने की भी खबरें सामने आती हैं। लेकिन, सही प्रबंधन और उचित आहार देकर आप सर्दी के मौसम में अपनी बकरियों को ठंड के प्रकोप बचा सकते हैं। आज हम बकरी पालकों के लिए ठंड के मौसम को ध्यान में रखकर कुछ टिप्स (Winter Season Tips for Goat Herders) लेकर आए हैं। 

सही आवास सर्दी के सुरक्षा
गर्मियों के समय धूप और गर्मी से बकरियों को बचाने के लिए आवास आवश्यक होता है। वहीं, सर्दी के मौसम में आपको बकरियों के आवास में कुछ बदलाव करने चाहिए। सबसे पहले आवास का निरीक्षण कर सभी छेद और खुली जगहों को बंद कर दें। इसके लिए, आप तिरपाल या बोरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, शेड की जमीन पर सूखी घास या चटाई जरूर बिछा दें, जिससे शेल्टर का फर्श भी गर्म बना रहे। इस दौरान घास या चटाई के गीला होने पर उसे बदलते रहें। इसके अलावा, आप कमरे में चूने का भुरकाव कर सकते हैं। माना जाता है कि इससे शेड में गर्मी बनती है। 

संतुलित आहार देगा साथ 
ठंड के मौसम में बकरियों (Goats) को उचित आहार देने से बकरियों में ऊर्जा बनी रहती है, जिससे कम तापमान को वो आसानी से सहन कर पाती हैं। इस दौरान पालकों को बकरियों (Goats) को अरहर, चना, मसूर का भूसा खिलाने की सलाह दी जाती हैं। वहीं, हर बकरी को इस दौरान  50 ग्राम मेथी और 30 ग्राम गुड़ देने से उनके शरीर में गर्मी बनी रहती है। नीम, पीपल, जामुन, बरगद और बबूल की पत्तियां खिलाने से भी फायदा मिल सकता है। अगर आपने बकरियों के पीने के लिए पानी का टैंक बनाया है, तो उसमें बुझा हुआ चूना डालें, जिससे बकरियों में कैल्शियम की कमी भी पूरी होती रहती है।

टीकाकरण और साफ-सफाई है
ठंड के मौसम में बकरी को सर्दी, जुकाम और निमोनिया होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में टीकाकरण कराना बहुत जरूरी होता है। वहीं, बकरी के शेल्टर में साफ-सफाई के लिए चूना और फिनायल का इस्तेमाल करते  रहें। 

गर्माहट का रखें ध्यान 
बकरियों को सर्दी से बचाने के लिए शेल्टर में आग जलाकर हल्की गर्माहट बनाए रखें। बकरियों के लिए जूट के बोरे से पल्लियां बनाएं और हमेशा सूखी बिछावन का इस्तेमाल करें, ताकि वे आराम से सो सकें। धूप निकलने पर बकरियों को कुछ समय बाहर घूमने-फिरने के लिए छोड़ दें, ताकि उनका रक्त संचार बेहतर बना रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन