विज्ञापन
Home› Pashudhan› Goat Bihar Government Is Giving Up To 60 Subsidy On Starting Goat Farming Know Application And Eligibilty

Goat Farming: बकरी पालन शुरू करने पर बिहार सरकार दे रही है 60% तक सब्सिडी, जानिए पात्रता और आवेदन का तरीका

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Mon, 09 Dec 2024 12:27 PM IST
सार

बिहार में किसानों से लेकर व्यापारी तक बड़े पैमाने पर बकरी पालन (Goat Farming) कर रहे हैं। वहीं, बिहार सरकार (Bihar Goverment) द्वारा शुरू की गई समेकित बकरी और भेड़ विकास के योजना नए लोगों को बकरी पालन शुरू करने में मदद कर रही है। जानिए विस्तार से...

बिहार में बकरी पालन खोलने के लिए सब्सिडी योजना।
बिहार में बकरी पालन खोलने के लिए सब्सिडी योजना। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार (Bihar) में किसानों से लेकर व्यापारी बड़े पैमान पर बकरी पालन कर रहे हैं। वहीं, बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई समेकित बकरी और भेड़ विकास योजना नए लोगों को बकरी पालन शुरू करने में मदद कर रही है। बकरी पालन (Goat Farming) एक मुनाफे का व्यापार माना जाता है। वहीं, बिहार में बकरी पालन के लिए उपयुक्त मौसम परिस्थितियों के कारण बिहार के किसान बकरी पालन में उतर रहे हैं। 

बिहार में पालन केवल आय का एक माध्यम नहीं हैं, बल्कि किसानों (Farmers) और पशुपालकों के लिए यह व्यापार सामाजिक सशक्तिकरण का भी एक माध्यम बना है। बिहार में बकरी पालन पुरुषों से लेकर महिलाएं (Womens) भी बड़े पैमाने पर कर रही हैं। वहीं, छोटे किसान भी सहकारी मॉडल अपनाकर बकरी पालन में उतर रहे हैं। बकरी की बढ़ती मांग किसानों को निवेश पर तुरंत लाभ कमाने का मौका देता है। माना जाता है कि खेती के मुकाबले बकरी पालन किसानों को कम समय में आर्थिक लाभ दे सकता है। इन कारणों से भी किसान बकरी पालन को चुन रहे हैं। 

बकरी पालन में कई चुनौतियां भी हैं। उदाहरण के तौर पर बुनियादी ढांचे की कमी, पशु चिकित्सा सेवाओं की कमी, और पशुपालकों को बाजार से जुड़ने में समस्या आदि। वहीं, बकरी पालन की कम जानकरी भी नए बकरी पालकों के लिए एक समस्या है। बिहार में बकरी पालन का भविष्य किसानों के लिए अधिक मुनाफे का व्यापार बन सकता है। किसानों के बीच समय के साथ बढ़ती जागरूकता, नई तकनीकी विधियों और उन्नत प्रथाएं बकरी पालन में उत्पादकता के साथ किसानों की आय में इजाफा कर सकती है। 

क्या है समेकित बकरी और भेड़ विकास के योजना 
कुछ महीनों पहले बिहार सरकार ने प्रदेश में समेकित बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना को लॉन्च किया था। इस योजना के अंतर्गत किसानों को बकरी पालन खोलने के लिए सरकार की तरफ से अनुदान मिलता है। पात्र और चयनित सामान्य जाति से आने वाले किसानों को सरकार 50 प्रतिशत और अनुसूचित जाति / जनजाति के किसानों को 60 प्रतिशत तक का अनुदान देती है। योजना के तहत चयनित किसान को 7 लाख 50 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलती है। 

फार्म के आकार पर मिलती है सब्सिडी 
योजना के तहत किसानों को 100 बकरी और 5 बकरे, 40 बकरी और 2 बकरा और 20 बकरी और 1 बकरे का फार्म पर अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। 

आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड की फोटो कॉपी
जाति प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
भूमि का विवरण
बकरी पालन की ट्रेनिंग के कागजात 

पात्रता 
  • बिहार सरकार की इस योजना के तहत बकरी पालन की ट्रेनिंग ले चुके आवेदनकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाती है। 
  • आवेदनकर्ता के पास कम से कम 1800 वर्ग फीट से लेकर 3600 वर्ग फीट तक की जमीन होना जरूरी है। 
  • बकरियों के लिए चारा उगाने के उद्देश्य से आवेदनकर्ता से पास 50 डेसिमल जमीन होनी चाहिए। 
  • इच्छुक व्यक्ति आधिकारिक वेबसाइट (www.state.bihar.gov.in/abh) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन