Home›Pashudhan›
Animal Husbandry Goat Stomach Bloating Do This Immediately Reason For Disease
Animal Husbandry: बकरी का फूल रहा पेट, तुरंत करें ये काम, इस वजह से होती है ये बीमारी
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Thu, 02 Oct 2025 07:42 PM IST
सार
बारिश के मौसम में बकरियों को हमेशा सूखा और गीला चारा मिलाकर खिलाएं, साफ पानी पिलाएं और अचानक आहार में बदलाव न करें। यदि बकरी सुस्त दिखाई दे या पेट में गैस बनने लगे तो तुरंत पशु चिकित्सक को दिखाना चाहिए।
बकरी का फूल रहा पेट, तुरंत करें ये काम
- फोटो : सोशल मीडिया
बारिश और बदलते मौसम में पशुओं पर कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खासकर बकरियों में पेट फूलने की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। इस समस्या से बकरी का पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और वह तेजी से बीमार पड़ने लगती है।
पशु चिकित्सक कहते हैं कि मानसून के मौसम में बकरियों में पेट फूलने की समस्या हाल के वर्षों में काफी बढ़ी है। यदि समय पर उपचार न किया जाए तो बकरी की जान भी जा सकती है। यह समस्या दुधारू गायों में भी देखने को मिलती है, लेकिन बकरियों की तुलना में कम होती है।
ये हैं बीमारी होने के कारण
इस बीमारी का मुख्य कारण गीला हरा चारा, खराब पानी और अचानक मौसम का बदलाव है। किसान अक्सर बारिश के दौरान गीला चारा और कच्चा मक्का बकरियों को खिला देते हैं। कई बार बकरियां ऐसा अनाज खा लेती हैं जो आसानी से पचता नहीं, जिससे गैस बनती है और पेट फूल जाता है। इसके अलावा दलहनी चारा या अचानक आहार बदलना भी पाचन तंत्र पर असर डालता है।
लक्षण दिखते ही शुरू कर दें उपचार
शुरुआती लक्षण दिखने पर बकरी के पेट की हल्की मालिश करनी चाहिए और अजवायन का पानी देना चाहिए। इसके साथ ही एंटीस्पास्मोटिक दवा का उपयोग किया जा सकता है। यदि बकरी का पेट ज्यादा फूल जाए तो पशु चिकित्सक की देखरेख में सीरिंज के जरिए गैस निकालनी पड़ती है।
बारिश के मौसम में बकरियों को हमेशा सूखा और गीला चारा मिलाकर खिलाएं, साफ पानी पिलाएं और अचानक आहार में बदलाव न करें। यदि बकरी सुस्त दिखाई दे या पेट में गैस बनने लगे तो तुरंत पशु चिकित्सक को दिखाना चाहिए।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।