भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में जारी मजबूत अल नीनो का असर इस सर्दी में हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र के मौसम पर पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र (आईसीआईएमओडी), बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी और चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के इंस्टीट्यूट ऑफ एटमॉस्फेरिक फिजिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 2026 से फरवरी 2027 के दौरान क्षेत्र के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और वर्षा का अनुमान है।
पश्चिमी हिमालय में ज्यादा बर्फबारी का अनुमान
रिपोर्ट में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, उत्तरी भारत और नेपाल के पर्वतीय क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके विपरीत भूटान और पूर्वी तिब्बत के कुछ हिस्सों में बर्फ की गहराई सामान्य से कम रह सकती है।
हिमाचल प्रदेश और भारत के सुदूर उत्तरी क्षेत्रों में भी सामान्य से अधिक बर्फबारी का अनुमान है। बर्फ की गहराई नदियों के प्रवाह, सिंचाई और जलविद्युत उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण होती है। कम बर्फबारी से झरनों और नदियों में आगे चलकर पानी की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है।
बाढ़, भूस्खलन और जंगल की आग का खतरा
अधिक वर्षा और बर्फबारी वाले क्षेत्रों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन का जोखिम बढ़ सकता है। वहीं, पूर्वी हिमालय के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और शुष्क मौसम के कारण जंगलों में आग लगने की आशंका है। रिपोर्ट के अनुसार, मध्य और पूर्वी भारत में आग का खतरा सामान्यतः बहुत कम से कम है, लेकिन दक्षिणी प्रायद्वीप और पूर्वोत्तर हिमालय के कुछ हिस्सों में यह बहुत अधिक हो सकता है।
भारत में उत्तर और पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश, जबकि दक्षिण भारत में सामान्य से कम सर्दियों की बारिश का अनुमान है। केरल और कर्नाटक में उत्तर-पूर्वी मानसून के दौरान अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश सामान्य रही है।
खेती और जल प्रबंधन के लिए पूर्वानुमान का इस्तेमाल जरूरी
रिपोर्ट के मुताबिक, अधिक वर्षा और बर्फबारी से ताजे पानी की उपलब्धता, बर्फ पिघलने से मिलने वाले जल और मिट्टी की नमी में सुधार हो सकता है। इससे कृषि को लाभ मिल सकता है। हालांकि, जल प्रबंधकों, जलविद्युत संचालकों और किसानों को जलाशयों के संचालन, पानी के बंटवारे और सिंचाई की योजना बनाने में मौसम के ताजा पूर्वानुमान का इस्तेमाल करना चाहिए।
रिपोर्ट में संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी, बर्फ हटाने की व्यवस्था, खोज एवं बचाव दलों की तैयारी और खाद्य सामग्री, ईंधन तथा दवाओं का पहले से भंडारण करने की सलाह दी गई है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।