विज्ञापन
Home› Misal Bemisal› Chief Minister S Housing Scheme Rural Yogi Government Antyodaya Yojana Firozabad Shikohabad Development

मुख्यमंत्री आवास योजना : फिरोजाबाद की माया देवी की बदली तकदीर, झुग्गी से निकलकर मिला पक्का घर

शैलेश अरोड़ा, होशियारपुर Published by: Umashankar Mishra Updated Sat, 20 Dec 2025 07:30 PM IST
सार

फिरोजाबाद की माया देवी, जो कभी झुग्गी में रहने को मजबूर थीं, मुख्यमंत्री आवास योजना से पक्का घर पाकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। आवास योजना के साथ ही मनरेगा और उज्ज्वला जैसी योजनाओं से भी माया देवी और उनके बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में योगदान मिला है। 

नव-निर्मित अपने पक्के आवास पर बच्चों के साथ माया देवी।
नव-निर्मित अपने पक्के आवास पर बच्चों के साथ माया देवी। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की योजनाएं जमीन पर किस तरह असर दिखा रही हैं, इसकी एक मिसाल हैं फिरोजाबाद जिले की माया देवी। शिकोहाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत असुआ की रहने वाली माया देवी कभी तिरपाल की झुग्गी में रहने को मजबूर थीं, लेकिन आज उनके सिर पर पक्का छत है और बच्चों का भविष्य सुरक्षित।

पति की मौत के बाद बढ़ीं मुश्किलें
माया देवी के पति की अचानक मृत्यु के बाद जीवन पूरी तरह बदल गया। दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी और रहने के लिए पक्का घर न होना उनकी सबसे बड़ी परेशानी थी। परिवार के साथ वह तिरपाल से बनी कच्ची झुग्गी में रहती थीं। बारिश और ठंड में हालात और भी खराब हो जाते थे। हर वक्त बच्चों की सुरक्षा की चिंता लगी रहती थी।

मुख्यमंत्री आवास योजना बनी सहारा
जब माया देवी को पता चला कि मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत विधवा और निराश्रित महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, तो उन्होंने आवेदन किया। पात्रता सर्वे में उनका चयन हुआ और आवास स्वीकृत हो गया। सरकार ने उन्हें घर बनाने के लिए कुल 1 लाख 20 हजार रुपये दिए, जो तीन किश्तों में सीधे खाते में आए - 

पहली किश्त: 40,000 रुपये
दूसरी किश्त: 70,000 रुपये
तीसरी किश्त: 10,000 रुपये


मनरेगा और उज्ज्वला से भी मिली मदद
सिर्फ आवास ही नहीं, माया देवी को मनरेगा के तहत 90 दिन की मजदूरी के रूप में 22,680 रुपये भी मिले। इससे उन्हें आर्थिक संबल मिला। इसके अलावा वह प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से भी जुड़ीं, जिससे रसोई का काम आसान हुआ। इन सभी योजनाओं ने मिलकर उनकी जिंदगी को पटरी पर ला दिया।

जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित आवास
जिलाधिकारी रमेश रंजन के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य सबसे जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित आवास देना है। विधवा और निराश्रित महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि जिले में कोई भी पात्र परिवार बिना घर के न रहे।

सम्मान और सुरक्षित भविष्य की शुरुआत
आज माया देवी अपने पक्के घर में बच्चों के साथ सुकून की जिंदगी जी रही हैं। उनका कहना है कि अब बारिश, ठंड या असुरक्षा का डर नहीं रहा। पक्का घर मिलने से बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिला है। माया देवी के मुताबिक, सरकार ने उन्हें सिर्फ मकान नहीं, बल्कि सम्मान के साथ जीने का हक दिया है। 

बीते दो वर्षों में आवास योजना के अंतर्गत प्रगति विवरण
वित्त वर्ष लक्ष्य स्वीकृत  निर्मित  निर्माणाधीन  प्रथम किश्त जारी प्रक्रियाधीन
2024–25 1553 1553 1541 12 -- --
2025–26 1207 1207 -- 632 632 शेष प्रक्रियाधीन


 
विज्ञापन
विज्ञापन